UP board 2021 : विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए संतुलित उत्तर और डायग्राम से अंकों की उड़ान संभव

विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए जीव विज्ञान (बायोलाजी) महत्वपूर्ण व रोजगारपरक विषयों में से एक है। गणित व संस्कृत की भांति जीव विज्ञान में भी शतप्रतिशत अंक मिलने की संभावना रहती है। इसके लिए संतुलित उत्तर देने के साथ चित्रों (डायग्राम) को भी बनाना होगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 08:50 AM (IST)
UP board 2021 : विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए संतुलित उत्तर और डायग्राम से अंकों की उड़ान संभव
कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष यूपी बोर्ड ने जीव विज्ञान के सिलेबस में 30 फीसद कटौती की है।

वाराणसी, जेएनएन। विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए जीव विज्ञान (बायोलाजी) महत्वपूर्ण व रोजगारपरक विषयों में से एक है। गणित व संस्कृत की भांति जीव विज्ञान में भी शतप्रतिशत अंक मिलने की संभावना रहती है। इसके लिए संतुलित उत्तर देने के साथ चित्रों (डायग्राम) को भी बनाना होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष यूपी बोर्ड ने जीव विज्ञान के सिलेबस में भी 30 फीसद कटौती की है। ऐसे में परीक्षा में 70 फीसद सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। हालांकि प्रश्नपत्रों की संख्या में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। प्रश्नपत्र पूर्व की भांति 70 अंक के ही होंगे। विद्यार्थियों को इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

राजकीय क्वींस इंटरमीडिएट कालेज के जीव विज्ञान के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार यादव के अनुसार यूपी बोर्ड के इंटर में जीव विज्ञान में अच्छे अंक हासिल करने के लिए कुछ टिप्स इस प्रकार है

-बायोलाजी में भी 70 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

- सबसे पहले आसान इकाई व अध्यायों को तैयार करें।

-जीव विज्ञान और मानव कल्याण वाली इकाई सरल तथा कम समय में तैयार की जा सकती है।

- जीव विज्ञान की कठिन शब्दावलियों को लिखकर करें अभ्यास ताकि मात्रात्मक त्रुटि दूर हो सके।

- रटने के स्थान पर चित्रों व रेखाचित्रों की सहायता से विषय को समझने का करें प्रयास।

-उत्तर के अनुसार चित्र भी बनाएं। चित्रों को नामांकित करना न भूलें। अन्यथा नंबर कटना तय है।

-आनुवंशिकी व विकास नामक इकाई में मेडल के नियमों तथा उस पर आधारित प्रश्नों को जरूर हल करें।

- अच्छे अंक लाने के लिए पारिस्थितिकी व पर्यावरण का विशेष अध्ययन होना आवश्यक है।

-जनन इकाई पर आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए चित्रों का समावेश अनिवार्य रूप से करें।

- लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर टू-द-प्वाइंट दें  

- उत्तर लिखते हुए समय व शब्द- सीमा का रखें ध्यान।

- मॉडल पेपर से पेपर ईमानदारी पूर्वक करें हल। मूल्यांकन कर दूर करें कमी। 

 गुरुमंत्र

- परीक्षा की तैयारी के लिए अब भी समय।

- ऐसे में न लें तनाव। तनावमुक्त होकर पढ़ें और एकाग्रता बनाए रखें।

-लिखकर करें अभ्यास, मात्रात्मक त्रुटि को करें दूर।  

- परीक्षार्थी हैवी डाइट न लें। हल्का भोजन करें और यथासंभव तरल पदार्थ का अधिक करें सेवन।

- अपने स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान। देररात तक पढऩा स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं।  

-समय प्रबंधन का विशेष रखें ध्यान।

कैसे-कैसे होंगे प्रश्न

-एक-एक अंक के चार बहुविकल्पी प्रश्न

- एक-एक अंक के पांच लघु उत्तरीय प्रश्न (25 शब्दों में)

- दो-दो अंक के पांच लघु उत्तरीय प्रश्न (50 शब्द)

- तीन-तीन अंक के 12 अति लघु उत्तरीय प्रश्न (70-80 शब्द)

- पांच-पांच अंक के तीन प्रश्न विस्तृत उत्तरीय (100 से 120 शब्द)

किस पाठ से कितने अंक

जीव विज्ञान में कुल 70 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं जीव विज्ञान में कुल पांच इकाइयां हैं।

प्रथम इकाई जनन से 14 अंक

- द्वितीय इकाई आनुवंशिकी व मानव कल्याण से 14 अंक

- तृतीय इकाई जीव विज्ञान व मानव कल्याण से 14 अंक

- चतुर्थ इकाई जैव प्रौद्योगिकी व उनके अनुप्रयोग से 10 अंक

- पारिस्थितकी एवं पर्यावरण से 14 अंक

chat bot
आपका साथी