दिवंगत मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया स्थित आवास पर पहुंचे यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, व्यक्त की शोक संवेदना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व. मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया स्थित आवास पर पहुंचे। परिवारीजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की और उनके कार्यों को याद किया। इसके बाद उन्होंने बाबा कालभैरव का दर्शन किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:56 PM (IST)
दिवंगत मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया स्थित आवास पर पहुंचे यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, व्यक्त की शोक संवेदना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को स्व. मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया स्थित आवास पर पहुंचे।

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व. मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया स्थित आवास पर पहुंचे। परिवारीजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की और उनके कार्यों को याद किया। इसके बाद उन्होंने बाबा कालभैरव का दर्शन किया और पावर्तीपुरी कालोनी गुरुबाग स्थित स्व. डा. अश्वनी जैन के आवास के लिए रवाना हुए।

कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नगर आगमन शनिवार देर रात हुआ था। सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्ध-सुमन अर्पित करने उनके निवास स्थानों की ओर निकल पड़े। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुबह 10 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व. मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया (बुलानाला) स्थित आवास पर शोक प्रकट कियाया। इसके बाद इन्होंने बाबा काल भैरव का भी दर्शन कियाया। कमच्छा-गुरुबाग के पार्वतीपुरी कॉलोनी स्थित स्व. डा. अश्वनी जैन के आवास पर जाने के बाद शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की धर्मपत्नी व पुत्री के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर जाएंगे।

इसी क्रम में विभाग कार्यवाह स्व. रत्नदीप अग्रवाल के आवास पर, सरायनन्दन खोजवां के आशुतोष नगर कॉलोनी स्थित स्व. नन्दन वर्मा के आवास पर, बीएचयू के महामनापुरी कॉलोनी स्थित स्व. प्रो. रेवा प्रसाद के आवास पर, नगवां (रविदास पार्क) स्थित काशी क्षेत्र के मंत्री स्व. मोहितोष नारायण सिंह के निवास स्थान पर, नगवां स्थित महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व. पूनम पांडेय के आवास पर, कर्मदेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष स्व.रविन्द्र कुमार पटेल "रिंकू" के आवास पर, सेक्टर संयोजक स्व. सतेंद्र चौबे के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बहोरनपुर (शूलटंकेश्वर मंडल) स्थित जिला कार्यसमिति के सदस्य स्व. शिवशंकर राजभर के आवास पर भी शोक प्रकट करने जाएंगे। वहीं शाम पांच बजे मंडुआडीह रेवले स्टेशन से दादर स्पेशल ट्रेन से वे लखनऊ लाैट जाएंगे।

chat bot
आपका साथी