यूबीआइ ने निकाली सतर्कता जागरुकता रैली, 600 शाखाओं में चल रहा भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए अभियान

यूनियन बैंक ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक सतर्कता जागरूकता रैली निकाल कर लोगाें को जागरुक करने का प्रयास किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:39 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 03:06 PM (IST)
यूबीआइ ने निकाली सतर्कता जागरुकता रैली, 600 शाखाओं में चल रहा भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए अभियान
यूबीआइ ने निकाली सतर्कता जागरुकता रैली, 600 शाखाओं में चल रहा भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए अभियान

वाराणसी, जेएनएन। यूनियन बैंक ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक सतर्कता जागरूकता रैली निकाल कर लोगाें को जागरुक करने का प्रयास किया। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने कार्यालयों में पारदर्शिता को बढ़ावा देने एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने वाले माहौल को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाने की शपथ ली। यह अभियान 25 जिलों के 600 बैंक शाखाओं में चल रहा है।  

क्षेत्र महाप्रबंधक जगमोहन सिंह ने कहा कि हम पारदर्शिता लाने के लिए कटिबद्ध हैं। बैंक दो नवंबर तक विशेष अभियान इस संदर्भ में चला रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बदलते वक्त के साथ चलना है और खुद को बदलना है। हमारा स्लोगन ही अच्छे लोग अच्छा बैंक है। इसे जमीन पर उतारने के लिए हमें हमें अपने कार्यों में पारदर्शिता लानी होगी। यही वक्त हैं, जब इस अभियान के जरिये मंजिल को हासिल कर सकते हैं। इस अभियान को शाखाओं के जरिये जमीन पर उतारा जा रहा है।

इससे पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय से निकली रैली कचहरी के रास्ते उसी बैंक परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। कर्मचारी हाथों में भ्रष्टाचार उन्मूलन से संबंधी पोस्टर, बैनर लिए कतारबद्ध होकर चल रहे थे। कर्मचारी और नहीं अब और नहीं, भ्रष्टाचार अब और नहीं इत्यादि नारे लगा रहे थे। क्षेत्रीय प्रबंधक विकास सिन्हा ने इस दौरान बैंक के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी ईमानदारी के साथ काम करें। पारदर्शिता का संदेश दें, तो ग्राहक भी हमारे और करीब आएंगे। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला भी बढाते हुए कार्य के तौर तारीकों पर भी चर्चा की। कर्मचारियों को इस बाबत जानकारी दी कि बैंक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में चल रहे प्रयास को जमीन पर उतारने में सफल भी हुआ है। लेकिन हमें अपने प्रयास को थोड़ा और धार देने की जरूरत है। मुख्य रूप से प्रतिभा पांडेय, संजय राय, गिरधर गोपाल, मिथलेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी