UNICEF आपसे Corona virus या Covid-19 के बारे में आखिर जानना क्या चाहता है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर UNICEF आपसे Corona virus या Covid-19 के बारे में आखिर जानना क्या चाहता है?

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 01:57 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 06:07 PM (IST)
UNICEF आपसे Corona virus या Covid-19 के बारे में आखिर जानना क्या चाहता है?
UNICEF आपसे Corona virus या Covid-19 के बारे में आखिर जानना क्या चाहता है?

वाराणसी [अभिषेक शर्मा]। यूनिसेफ इंडिया की तरफ से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता और सर्वे के लिए कई सवाल तैयार किये गए हैं। लोगों से इस बाबत सोशल मीडिया पर जागरूकता को लेकर सवाल जवाब का दौर भी चल रहा है ताकि देश व्यापी जागरूकता को लेकर एक रुझान भी सामने आ सके। यू रिपोर्ट इंडिया के जरिये यूनिसेफ खुद से जुड़े और यू रिपोर्टर्स संग कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है। इसके जरिये लोगों का फीडबैक भी रुझान बनाने में मददगार होगा

जानिए कुछ प्रश्न जिनके जरिये यू रिपोर्ट के माध्यम से यूनिसेफ इंडिया लोगों को जागरूक कर रही है।

क्या आपने कोरोना वायरस (या कोविड -19) के बारे में सुना है?

A. हाँ

B. नहीं

आप कोरोनो वायरस के संबंध में अपनी अधिकांश जानकारी कहां से प्राप्त कर रहे हैं? कोई एक विकल्प चुनें।

A. टीवी

B. रेडियो

C. अखबार

D. फेसबुक

E. व्हाट्सएप्प

F.  ट्विटर 

G. इंस्टाग्राम

H. मेरे स्वास्थ्य कार्यकर्ता या चिकित्सक

आप किन तीन तरीकों से कोरोना से अपनी रक्षा कर सकते हैं? हमें एक-एक करके बताएं।

A. नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोकर 

B. कोहनी के मोड़ या टिश्यू में खांस कर के (टिश्यू को फेंक दे)

C. सामाजिक दूरी को बनाए रख कर 

D. मास्क पहनकर 

E. मांसाहारी भोजन खाने से बचकर

F. धूप में सिंकाई कर के, गर्म पेय पीकर

G.  हर्बल या होम्योपैथिक उपचार का उपयोग कर के 

H.  कुछ करने की जरूरत नहीं है, यह सब राजनीतिक एजेंडा है

सामाजिक दूरी’ का क्या अर्थ है? सही विकल्प के साथ उत्तर दें।

A. अपने आसपास के लोगों से 1 मीटर या 3 फीट दूर रहें

B. सभी सामूहिक समारोहों - सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक - से बचें

C. सार्वजनिक स्थानों  से बचें

D. उपरोक्त सभी

बुखार, खांसी और सांस फूलने पर आप कौन सी तीन चीजें करेंगे? हमें एक-एक करके बताएं।

A. स्वास्थ्य कार्यकर्ता को स्वयं रिपोर्ट करें या फोन पर डॉक्टर को बुलाएं

B. स्वास्थ्य विभाग द्वारा विज्ञापित हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

C. 14 दिनों के लिए खुद को क्वारंटाइन

करें

D. परीक्षण करवाने के लिए अस्पताल जाएँ

E. किसी को इसके बारे में न बताएं

F.  एक हर्बल / प्राकृतिक उपचार के साथ इसका इलाज करें

G.  योग विद्या से इसका इलाज करें 

H. यह केवल एक फ्लू है, इसलिए कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है

क्वारंटाइन का क्या अर्थ है? सही विकल्प के साथ उत्तर दें।

A. 14 दिनों के लिए घर पर रहें

B. परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रहें

C. घरेलू सामानों को साझा करने से बचें

D. उपरोक्त सभी

क्या कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में कोई अन्य चिंता है जिसे आप हमारे साथ शेयर करना चाहेंगे? 

A. हां 

B. नहीं

भाग लेने के लिए धन्यवाद! सुरक्षित रहें। नियमित रूप से अपने हाथ साबुन से धोएं और सामाजिक दूरी बनाए रखें! इस लिंक को अपने दोस्त के साथ साझा करें और उन्हें यूनिसेफ सर्वे लेने को कहें।

chat bot
आपका साथी