मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में होनहार जिले में ही करेंगे Civil, NEET, JEE और NDA की तैयारी

समाज कल्याण विभाग गरीब प्रतिभावान बच्चों को करा रहा तैयारी। अगर आप सिविल सेवा नीट जेइइ एनडीए आदि परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो परेशान नहीं हों। आपको एक बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 01:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में होनहार जिले में ही करेंगे Civil, NEET, JEE और NDA की तैयारी
समाज कल्याण विभाग गरीब प्रतिभावान बच्चों को करा रहा तैयारी।

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से लगातार युवाओं को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकारी योजनाओं का लाभ भी युवाओं को मिलने लगा है। अब समाज कल्‍याण विभाग की ओर से गरीब बच्‍चों को परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए आनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है। 

इस बाबत 20 अक्‍टूबबर तक आनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। समाज कल्याण विभाग गरीब प्रतिभावान बच्चों को करा रहा तैयारी। अगर आप सिविल सेवा, नीट, जेइइ, एनडीए आदि परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो परेशान नहीं हों। आपको एक बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी व दूरदर्शी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आपके लिए मददगार साबित होने वाली है। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब प्रतिभावानों को गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय के तहत 20 तक आनलाइन आवेदन का मौका मिलने जा रहा है। समाज कल्याण विभाग गरीब प्रतिभावान बच्चों को तैयारी कराने में जुटा है।

मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्रा के निर्देशन में विंध्याचल मंडल के मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही के प्रतिभावानों के लिए व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निश्शुल्क कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2022 कार्यक्रम तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग की सुविधा मंडल पर प्रदान की जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दुबे ने बताया कि सिविल सेवा प्रारंभिक, राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक, नीट, जेइइ, एनडीए, सीडीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट पर आनलाइन पंजीयन 20 अक्टूबर तक करा सकते हैं।

चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। जिसमें जेइइ का 21 अक्टूबर, नीट का 22 अक्टूबर, एनडीए व सीडीएस का 25 और सिविल सेवा व राज्य सिविल सेवा के लिए 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा होगा। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर 29 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। कोचिंग सत्र का संचालन 15 नवंबर से आरंभ होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी