Fit India Freedom Run : वाराणसी में अमृत महोत्सव के तहत बरेका में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

Fit India Freedom Run भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान में नारा लगाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल में फिट इंडिया फ्रीडम रन को करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:50 PM (IST)
Fit India Freedom Run : वाराणसी में अमृत महोत्सव के तहत बरेका में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
उत्साहपूर्ण माहौल में फिट इंडिया फ्रीडम रन को करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भारत की आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर आयोजित “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत बरेका में मंगलवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। बरेका के भंडार विभाग द्वारा आयोजित दौड़ को प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक ए. के. राठौर ने मुख्य सामग्री प्रबन्धक, लोको संजय रस्तोगी, मुख्य सामग्री प्रबन्धक - प्रथम एस. के. मिश्रा, मुख्य सामग्री प्रबन्धक, मुख्यालय एवं क्रीडा महासचिव मनोज कुमार की उपस्थिती में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिट इंडिया फ्रीडम रन बरेका सेन्ट्रल मार्केट तिराहा स्थित कुंदन के समीप से प्रारंभ होकर भुल्लनपुर, इंटर कॉलेज चौराहा, सूर्य सरोवर होते हुए पुन: कुंदन के पास समाप्त हुआ।

जिसमें काफी संख्या में भंडार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान में नारा लगाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल में फिट इंडिया फ्रीडम रन को करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। उल्लेखनीय है कि प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक ने खुद सबसे आगे-आगे दौड़ लगाया एवं अन्य धावकों का उत्साहवर्धन किया एवं स्वस्थ निरोगी जीवन जीने के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन की महत्वता को बताया। आयोजन के दौरान अधिकारियों ने आयोजन की महत्‍ता और आयोजन के लिए आए लोगों का आभार भी जताया। 

बताया गया कि आयोजन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर आयोजन देश भर में किया जा रहा है। इसका मकसद खुद को फ‍िट रखते हुए समाज को स्‍वस्‍थ रखने की रचनात्‍मक पहल करना है। इस अवसर पर अतुल कन्नौजिया, रवि सिन्हा, उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक डिपो अंकित सक्सेना, वीरेन्द्र, उप नितेश शर्मा, राम मीना, विजय मिश्रा, अनिमेष वर्मा, मोहम्मद हुसैन, आनंद वार्ष्णेय, एस.पी. शुक्ला, अंकित जैन, दीपक अग्रवाल एवं जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान काफी लोगों की मौजूदगी बनी रही। 

chat bot
आपका साथी