उत्‍तर प्रदेश वालीबाल टीम के साथ प्रतिभाग करेंगे गाजीपुर के दो खिलाड़ी, विवेक राय व प्रियेश राय को मिला मौका

भारतीय वालीबाल महासंघ की ओर से केआइआइटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में पांच से 11 मार्च तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष वालीबाल चैम्पियनशीप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में गाजीपुर के शेरपुर कलां के दो होनहार अपना हुनर दिखाएंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:49 PM (IST)
उत्‍तर प्रदेश वालीबाल टीम के साथ प्रतिभाग करेंगे गाजीपुर के दो खिलाड़ी, विवेक राय व प्रियेश राय को मिला मौका
उत्तर प्रदेश वालीबाल की टीम में गाजीपुर के शेरपुर कलां के दो होनहार खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगे

गाजीपुर, जेएनएन। भारतीय वालीबाल महासंघ की ओर से केआइआइटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में पांच से 11 मार्च तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष वालीबाल चैम्पियनशीप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में जनपद के शेरपुर कलां के दो होनहार अपना हुनर दिखाएंगे। पूर्वांचल में वालीबाल का गढ़ माने जाने वाले अष्ट शहीदों के गांव शेरपुर के विवेक कुमार राय (ब्लाकर) एवं प्रियेश कुमार राय (लिब्रो) के चयन से लोगों में हर्ष है।

बीते 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन की ओर से शाहजहांपुर के नायक यदुनाथ ङ्क्षसह स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष व महिला टीम के चयन में ट्रायल किया गया। दोनों टीमें कानपुर से तीन मार्च को भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगी। इस उपलब्धि पर हरिहर राय, नवीन राय, मिथिलेश राय, ऋषि राय, जयानंद राय मोनू, प्रबंधक अजय शंकर राय, राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू बाबा, धीरज राय, बड़क राय, जितेश राय, कुंदन राय, अजीत राय ने खुशी जताई।

पिछहे वर्ष भी विवेक ने किया था गौरवान्वित

चयनित खिलाडिय़ों में शेरपुर के महेंद्र राय के पुत्र विवेक राय गत वर्ष आयोजित 68वीं राष्ट्रीय वालीबाल चैम्पियनशिप में भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2012 से बालीबाल खेल यात्रा प्रारम्भ करने वाले विवेक का सफर स्वर्णिम रहा है। वह सब जूनियर, जूनियर यूथ सभी आयु वर्गों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा खेलो इंडिया व अखिल भारतीय विश्वविद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता में भी विवेक अपना हुनर दिखा चुका हैं।

प्रियेश को विरासत में मिला है वालीबाल

शहीदों की धरती से उप्र बालीबाल टीम में चयनित प्रियेश कुमार राय को बालीबाल का हुनर विरासत में मिला है। उनके पिता डा. राधेश्याम राय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में ख्यातिलब्ध वालीबाल प्रशिक्षक हैं। वह खेलो इंडिया व अखिल भारतीय विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी