खेलो बनारस में दो लाख खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन, 11 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ले सकते हैं हिस्सा

खेलो बनारस का शुभारंभ ग्राम पंचायत स्तर पर 21 अक्टूबर को हा रहा है। जबकि जनपद स्तर पर 30 अक्टूबर को इसका समापन हो जाएगा। खेलो बनारस के सफल आयोजन में पांच महकमे युवा कल्याण विभाग क्रीड़ा विभाग पंचायतीराज के अलावा माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग जुटा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:10 PM (IST)
खेलो बनारस में दो लाख खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन, 11 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ले सकते हैं हिस्सा
खेलो बनारस का शुभारंभ ग्राम पंचायत स्तर पर 21 अक्टूबर को हा रहा है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। खेलो बनारस का शुभारंभ ग्राम पंचायत स्तर पर 21 अक्टूबर को हा रहा है। जबकि जनपद स्तर पर 30 अक्टूबर को इसका समापन हो जाएगा। खेलो बनारस के सफल आयोजन में पांच महकमे युवा कल्याण विभाग, क्रीड़ा विभाग, पंचायतीराज के अलावा माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग जुटा है। इस आयोजन में 694 ग्राम पंचायतों से दो लाख खिलाड़ियों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग के कर्मी युद्ध स्तर पर जुटे हैं। हालांकि लक्ष्य के अनुरूप अभी पंजीयन बहुत कम तकरीबन दस हजार हुआ है। उम्मीद है कि खेलो बनारस शुरू होने तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के निर्देश पर जिला व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह, दोहरी, खंड व्यायाम शिक्षक, हरहुआ विभोर भृगवंशी, जिला टेक्निकल प्रभारी गोपेश यादव, शशिभूषण त्रिपाठी, मनोज कुमार यादव, अभिषेक राय, रणंजय सिंह, नीलम राय, पूर्वा, विक्रम, तुबासिन आदि इसमें जुटे हैं।

कब कहां होगा आयोजन

खेलो बनारस के तहत एथलेटिक्स, 100, 200, 400, 800, 1500 व 3000 मीटर की दौड़, लंबी व ऊंची कूद, गोला व चक्का फेंक, कबड्डी, खो-खो, बालीवाल, भारत्तोलन व कुश्ती आदि खेल का आयोजन होगा। सभी 694 ग्राम पंचायत में 21 अक्टूबर को शुभारंभ होगा। इसमें विजेता प्रतिभागी व टीम 23 अक्टूबर को न्याय पंचायत स्तर, इसके विजेता 25 अक्टूबर को खंड स्तर तथा खंड स्तर के विजेता 29 व 30 अक्टूबर को जनपद स्तर पर होने वाले खेलों में प्रतिभाग करेंगे। सभी खेल दो वर्ग में 11 से 16 आयु वर्ग जबकि 16 से अधिक उम्र वालों के बीच आयोजित किया जाएगा। जिला व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह, दोहरी ने आम नागरिकों व खेल संघों को इसमें सहयोग की अपील की है, ताकि निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के साथ आयोजन को सफल बनाया जा सके।

chat bot
आपका साथी