मीरजापुर में गंगा दशहरा पर कर्णावती नदी में स्नान के दौरान दो लड़कियां डूबीं, घर में मचा कोहराम

विंध्याचल के अकोढ़ी घाट पर नहाते समय रविवार को दो बालिकाएं गहरे पानी में जाने से डूब गई। जबकि दो बालिकाओं को बचा लिया गया। सभी बालिकाएं आपने रिश्तेदारों के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर कर्णावती नदी में नहाने आई थी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:42 PM (IST)
मीरजापुर में गंगा दशहरा पर कर्णावती नदी में स्नान के दौरान दो लड़कियां डूबीं, घर में मचा कोहराम
विंध्याचल के अकोढ़ी घाट पर नहाते समय रविवार को दो बालिकाएं गहरे पानी में जाने से डूब गईं।

मीरजापुर, जेएनएन। विंध्याचल के अकोढ़ी घाट पर नहाते समय रविवार को दो बालिकाएं गहरे पानी में जाने से डूब गई। जबकि दो बालिकाओं को बचा लिया गया। सभी बालिकाएं आपने रिश्तेदारों के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर कर्णावती नदी में नहाने आई थी। जानकारी होने के बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू तो किया गया लेकिन दोपहर बाद तक दोनों डूबी लड़कियाें की तलाश नहीं हो सकी थी।  

विंध्याचल क्षेत्रान्तर्गत अकोढ़ी ग्राम से कर्णावती नदी में अपने चाचा रोशन शुक्ला के साथ स्नान करने आई चार बालिकाएं डूबने लगी । इनमें से दो बालिकाओं क्रमश: खुशी (10) पुत्री अभय़ शंकर व सत्या (सात) पुत्री अजय शंकर को बचा लिया गया। जबकि मन्नू (सात) पुत्री अभय शंकर व रूही (पांच) पुत्री अभय शंकर डूब गईं। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय , प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल शेषधर पांडेय विंध्याचल पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से दोनों बालिकाओं की तलाश की जा रही है ।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार गंगा दशहरा के मौके पर स्‍नान करने वालों की काफी भीड़ थी। इस दौरान कुछ लडकियां गहरे पानी की ओर चली गईं और देखते ही देखते दो लड़कियां डूब गईं। जबकि दो अन्‍य लड़कियों को बचा लिया गया। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों के काफी प्रयास के बाद दो लड़कियों को जहां बचा लिया गया वहीं नदी में डूबी दो अन्‍य लड़कियों को बचाने का लोगों ने काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार स्‍थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य जारी है। 

chat bot
आपका साथी