Jaunpur में दो बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान पुत्र समेत दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

जेठपुरा गांव के समीप शनिवार की देर रात जौनपुर- मल्हनी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें पूर्व प्रधान के पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग जख्‍मी हो गए जिन्हें शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:40 PM (IST)
Jaunpur में दो बाइकों की टक्कर में पूर्व प्रधान पुत्र समेत दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
शनिवार की देर रात जौनपुर- मल्हनी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई।

जौनपुर, जेएनएन। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव के समीप शनिवार की देर रात जौनपुर- मल्हनी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें पूर्व प्रधान के पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग जख्‍मी हो गए जिन्हें शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जेठपुरा गांव निवासी पूर्व प्रधान हरिवंश यादव का बेटा अभिषेक यादव (18) अपने साथी आदर्श के साथ बुलेट से मल्हनी बाजार की तरफ जा रहा था। सामने से इसी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी मोहम्मद साबिर अपने दो साथियों के साथ बाइक से शहर की तरफ जा रहा था। दोनों बाइकों में जेठपुरा गांव के पास मल्हनी-जौनपुर मार्ग पर जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में पूर्व प्रधान पुत्र अभिषेक यादव व आदमपुर गांव निवासी मोहम्मद साबिर की मौत हो गई। अन्य तीन को गंभीर हालत में शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

chat bot
आपका साथी