सोनभद्र में पुलिया टूटने से आवागमन हुआ प्रभावित, जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

अनपरा नगर पंचायत के कुलड़ोमरी ग्राम पंचायत के ममुआर टोला में पुलिया टूट जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुलिया टूटने से 40 घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 09:45 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 09:45 AM (IST)
सोनभद्र में पुलिया टूटने से आवागमन हुआ प्रभावित, जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे ग्रामीण
पुलिया टूटने से 40 घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया हैं।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। अनपरा नगर पंचायत के कुलड़ोमरी ग्राम पंचायत के ममुआर टोला में पुलिया टूट जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुलिया टूटने से 40 घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया हैं। यहां पर ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग ही निवास करते हैं, जो स्थानीय परियोजनाओं में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं।

एक दशक पूर्व ममुआर टोला में सड़क व पुलिया का निर्माण कराया गया था। ममुआर के इस नाले में पहड़ों का पानी आता है। इस नाले से सदैव पानी बहता रहता हैं। लेकिन बारिश के मौसम में पानी का बहाव बढ़ जाता है। इन सब समस्या को देखते हुए पूर्व में इस टोले में तीन किलोमीटर सड़क व आठ पुलिया का निर्माण कराया गया था। इस टोले में सैकड़ों मजदूरों की आबादी हैं। जो आसपास की परियोजनाओं में कार्य करते हैं। गांव के दीपक, बालेंद्र आदि ने बताया कि टूटी पुलिया टोले की अंतिम पुलिया है। इसे टूट जाने से 40 घरों का आवागमन अवरूद्ध हो गया है। अभी तो किसी तरह पैदल नाले के रास्ते आवागमन हो रहा है लेकिन बारिश होते ही पहाड़ों का पानी तेज बहाव से आने लगता है। उस समय आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। इस तीन किलोमीटर के बीच में आठ पुलिया पड़ती है। जिसमें एक पुलिया टूट गई है। शेष छह पुलिया जर्जर अवस्था में हैं जो कभी भी टूट सकती है। अन्य पुलिया टूटने से हजारों लोग आवागमन से वंचित हो जाएंगे।

पुलिया टूट जाने से आवागमन मे परेशानी हो रही है। कच्चे रास्ते से उतरकर नदी के सहारे जाना पड़ रहा है। छोटे वाहन व ट्रैक्टर भी नहीं जा पा रहे हैं। जिससे खेती के लिए आवश्यक सामान खेतों व घरों तक नही पहुंच पा रहा है। - राकेश भारती।

बसपा सरकार में 10 वर्ष पूर्व सड़क और पुलिया का निर्माण कराया गया था। निर्माण में सही सामाग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। जिससे यह पुलिया पानी के बहाव मे बह गया। अन्य पुल भी जर्जर अवस्था में है। - रमेश कुमार।

हम लोग परियोजनाओं में कार्य करके अपनी आजीविका चलाते है। एक यही रास्ता आवागमन के लिए है। सड़कें पूरी उखड़ चुकीं हैं। बारिश में आवामगन पूरी तरह बंद हो जाता है। - विनय कुमार।

पिछले कई वर्षों से पुलिया जर्जर अवस्था में है। कई बार ग्राम प्रधान, उच्च अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया। - प्रेम कुमार।

घटना की जानकारी नही हैं। मौके पर संबंधित कर्मियों को भेजकर पूरे मामले की जानकारी लेकर जल्द ही सार्थक पहल की जाएगी। - भारत सिंह, ईओ अनपरा नगर पंचायत।

chat bot
आपका साथी