व्यापारियों ने की प्रतिष्ठानों को समय से बंद करने की अपील, ताकि दुकानदार और कर्मचारी पहुंचें समय से घर

महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा महामंत्री अशोक जायसवाल उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारियो ने कोरोना कर्फ्यू लगाने के बाद शहर के सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों से निवेदन किया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों को राित्र 845 बजे तक अवश्य बंद कर लें।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:15 PM (IST)
व्यापारियों ने की प्रतिष्ठानों को समय से बंद करने की अपील, ताकि दुकानदार और कर्मचारी पहुंचें समय से घर
व्यापारियों से निवेदन किया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों को राित्र 8:45 बजे तक अवश्य बंद कर लें।

वाराणसी, जेनएन। महानगर उद्योग व्यापार समिति के नेतृत्व में रविवार को लोहा व्यापार मंडल समिति, मलदहिया द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया। इसमें लगभग 50 व्यापारियों ने वैक्सीन लगवाया। इसमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, रजनीश कनौजिया, मनोज सिन्हा, राजेंद्र सिंह दाढ़ी, गुलशन कनौजिया, राम भजन अग्रहरि, राहुल अग्रहरि आदि लोग की सहभागिता रही।

महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारियो ने कोरोना कर्फ्यू लगाने के बाद शहर के सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों से निवेदन किया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों को राित्र 8:45 बजे तक अवश्य बंद कर लें। ताकि व्यापारी व कर्मचारी नौ बजे तक अपने-अपने आवास पर पहुंच सके। इससे प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन हो सकेगा। कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए अपने प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से सुरक्षा से वचाव के लिए हैंडबिल एवं पोस्टर लगाने एवं सभी ग्राहकों को दुकान में प्रवेश करते समय सेनीटाइज करने की अपील की गई। साथ ही कहा गया कि मास्क का प्रयोग करने के लिए जरूर प्रेरित करे एवं सोशल डिस्टेंस का भी पालन करने का निर्देश दिया।

मालूम हो कि कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए व्यापारी, उद्यमी एवं आम लोग स्वत: ही अब जारी गाइड लाइन का पालन करने लगे हैं। इसी के तहत व्यापारियों ने रविवार को जागरूकता अभियान भी चलाया। लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइज लगाने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की गई। ताकि कोरोना के खतरे से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी