Top 5 Varanasi News Of The Day 22 January 2021 : पीएम ने आधुनिक ऋषियों को किया नमन, गंगा घाटों पर पोस्‍टर जारी, महिला के आरोप से सन्‍न रह गई पुलिस

बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार यानी 22 जनवरी को सुर्खियां बटोरीं जानिए शाम चार बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें जो दिन भर चर्चा में बनी रहीं और लोगों की नजरें भी उन खबरों पर रही।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 03:38 PM (IST)
Top 5 Varanasi News Of The Day 22 January 2021 : पीएम ने आधुनिक ऋषियों को किया नमन, गंगा घाटों पर पोस्‍टर जारी,  महिला के आरोप से सन्‍न रह गई पुलिस
बनारस शहर की कई खबरों ने 22 जनवरी 2021 शुक्रवार को सुर्खियां बटोरीं।

वाराणसी, जेएनएन। बनारस शहर की कई खबरों ने शुक्रवार यानी 21 जनवरी को सुर्खियां बटोरींं जिनमें पीएम ने आधुनिक ऋषियों को किया नमन, गंगा घाटों पर पोस्‍टर जारी, महिला के आरोप से सन्‍न रह गई पुलिस, हटाए गए 98890 वोटर्स के नाम, घने कोहरे की जद में पूर्वांचल आदि प्रमुख खबरें रहीं। जानिए शाम तीन बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आधुनिक ऋषियों को किया नमन, वाराणसी के चिकित्‍सकों का बढ़ाया हौसला

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की दोपहर 1:15 बजे टीकाकरण सत्र के दौरान तीन केंद्रों पर छह लोगों से वर्चुअल संवाद किया। महिला अस्पताल की मैट्रन पुष्पा देवी ने बताया कि उन्हें 16 जनवरी को टीका लगा था, जिसके बाद उन्होंने पूरे दिन अपना काम भी किया। खुद को और परिवार को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिनको भी टीके लगाए जाने हैं, उन्हें जागरूक कर रही हैं की टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सामान्य इंजेक्शन की तरह ही है। पीएम ने वैक्सिनेटर रानी कुंंवर से पूछा कि एक दिन में कितने टीके लगा लेती हैं। रानी ने बताया कि एक दिन में 100 टीके लगा लेती हैं। इस पर पीएम ने कहा कि अब तो सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। वैक्सीन के लिए श्रेय देने पर पीएम ने कहा कि इसका असली हकदार मैं नहीं, आप लोग ही हैं।

UP Tourism ने पोस्‍टर जारी कर Varanasi के गंगा घाटों को बताया Quite Monologue

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के साल भर बीतने के दौरान पूरे वर्ष सबसे अधिक पर्यटन को ही नुकसान हुआ है। अब कोरोना वायरस का टीका आने के साथ ही लोगों में आत्‍मविश्‍वास भी लौटा है और भरोसा भी। पर्यटन को भी अब गति मिलने लगी है। इसी कड़ी में यूपी पर्यटन की ओर से प्रदेश भर के पर्यटन स्‍थलों के बारे में जानकारी साझा कर पर्यटन केंद्रों के बारे में जानकारी देने के साथ उनपर पोस्‍टर भी जारी किया जा रहा है। यूपी पर्यटन की ओर से जारी पोस्‍टर के साथ संबंधित तस्‍वीर के मिजाज को भी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वाराणसी में गंगा घाटों पर पोस्‍टर जारी करने के साथ ही गंगा घाट के आध्‍यात्मिक और सांस्‍कृतिक पहलू को समाहित करते हुए विशेषता भी बतायी गई है।

वाराणसी में महिला के आरोप से सन्‍न रह गई पुलिस, बोली - 'पति बनाता है एडल्ट मूवी में काम करने का दबाव'

दहेज लोभी पति ने जब कुछ हाथ न लगा तो पत्नी को एडल्ट मूवी में काम करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर छोटे भाई के साथ मिलकर पीड़िता से दुष्कर्म भी किया। मामला गुरुवार को तब प्रकाश में आया जब महिला स्वयं कैंट थाने पहुंची और अपनी पति और देवर की करतूत बताकर मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टकटकपुर क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले और पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे और तरह तरह की यातनाएं देते थे। महिला का आरोप है कि उसके पति और देवर ने नशे की हालत में 2018 में उससे दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति और देवर उससे पैसों के लिए एडल्ट मूवी में काम करने का लगातार दबाव बना रहे थे और मना करने पर अक्सर सिगरेट से जला दिया करते थे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : वाराणसी में 2.5 लाख बढ़ गए मतदाता तो हटाए गए 98890 वोटर्स के नाम

त्रिस्‍तरीय पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज शुक्रवार को हो रहा है। जनवरी माह में 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं भी पुनरीक्षण के दौरान वोटर बनने का मौका दिया गया है। आलेख्‍य प्रकाशन 27 दिसंबर को ही कर दिया गया था। प्रकाशन के साथ ही सूची सभी ब्‍लाकों पर भी चस्पा की गई थी। आलेख्य प्रकाशन से पूर्व मतदाता बनने के लिए 250831 लोगों ने दावा किया था। वहीं जांच में मृतक समेत अन्‍य 98 हजार 890 वोटरों को सूची से बाहर किया गया था। इस तरह वोटर लिस्‍ट में एक लाख 941 वोटर बढ़े हैं। इससे पूर्व जिले की पंचायतों में वोटराें की संख्‍या 17 लाख 83 हजार 753 रही। दावा आपत्ति के बाद भी कुछ नाम बढ़े और घटे हैं। अब वोटर बनने के लिए अलग से अपील करनी होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरआर वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची तैयार है।

Varanasi City Weather Update : कोहरे की ओट से गलन ने की चोट, घने कोहरे की जद में पूर्वांचल

पूर्वांचल में मौसम शुक्रवार को सबसे दुश्‍वारियों भरा रहा। सुबह से ही घने कोहरे की जद में पूर्वांचल लिपटा नजर आया। आसमान से मानो ठंड ने दोबारा गलन बरसानी शुरू कर दी हो। मौसम में यह बदलाव पूर्व निर्धारित ही था। क्‍योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाला था जिसकी वजह से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। हालांकि, यह असर चीन की ओर पहाड़ों से टकराकर लौट गया अन्‍यथा बादलों की भी सघनता पूर्वांचल में नजर आती। शुक्रवार की सुबह अंधेरे से ही कोहरे का असर दिखने लगा और दिन चढ़ने के साथ ही और घना होता गया। सुबह कोहरा इतना घना हो गया कि वाहन सड़कों पर फॉग लैंप में रेंगते नजर आए। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद से कोहरा कटना शुरू हुआ और नौ बजे तक वातावरण में कोहरे का असर कम हो गया।

chat bot
आपका साथी