आज पंडित दीनदयाल के उपवन में पांच घंटे रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक, करेंगे समीक्षा

मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच घंटे तक रहेंगे। सुबह 10.15 बजे उनका काफिला संग्रहालय पहुंचेगा और दोपहर में 1.30 बजे रवाना होगा। 820 लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:30 AM (IST)
आज पंडित दीनदयाल के उपवन में पांच घंटे रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक, करेंगे समीक्षा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच घंटे तक रहेंगे।

चंदौली, जेएनएन। मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच घंटे तक रहेंगे। सुबह 10.15 बजे उनका काफिला संग्रहालय पहुंचेगा और दोपहर में 1.30 बजे रवाना होगा। कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर कराई जा रही है। 820 लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों संग बैठक करेंगे। विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता खुद ही तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन उपवन गुलजार रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले में किसी तरह का रोडा न हो, इसके लिए उपवन के आसपास व सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया है। स्थापित पंडित जी की प्रतिमा की पाइप लगाकर पानी से धुलाई की गई। परिसर में उगे घास फूस काटे गए। रविवार को पूरे दिन मंच बनाने सहित अन्य तैयारियों को पूरा किए जाने का कार्य चलता रहा। सुबह 10.15 पूजन अर्चन के बाद संग्रहालय में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष10.30 बजे सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। इसके बाद 11.45 से एक बजे तक मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के साथ बैठक होगी। 1.30 बजेबाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में कोई कमी न रहे, इसके लिए पार्टी के नेता लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी