वन महोत्सव : आज पौधरोपण महाकुंभ में रोपे जाएंगे 14.85 लाख पौधे, 27 विभागों को दी गई जिम्‍मेदारी

पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से रविवार को पौधरोपण का महाअभियान चलेगा। इसके तहत वाराणसी में 14.85 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए 27 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:48 AM (IST)
वन महोत्सव : आज पौधरोपण महाकुंभ में रोपे जाएंगे 14.85 लाख पौधे, 27 विभागों को दी गई जिम्‍मेदारी
वन महोत्सव : आज पौधरोपण महाकुंभ में रोपे जाएंगे 14.85 लाख पौधे, 27 विभागों को दी गई जिम्‍मेदारी

वाराणसी, जेएनएन। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से रविवार को पौधरोपण का महाअभियान चलेगा। इसके तहत जिले में 14.85 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए 27 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। प्रभागीय वनाधिकारी महावीर ने बताया कि अभियान में जनप्रतिनिधिगण व स्थानीय नागरिक अपने-अपने क्षेत्रों में 25 करोड़ पौधे लगाएंगे। जिले में यह लक्ष्य 14 लाख 85 हजार 63 पौधे लगाने का है।

उद्यान विभाग देगा फलदार पौधे

उद्यान विभाग की ओर से 37 हजार 100 पौधे ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाने हैं। जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से प्रति परिवार पांच से 10 फलदार पौधे भी दिए जाएंगे। 

विभागवार लक्ष्य : वन विभाग        5.23 लाख, उद्यान विभाग 37 हजार, पर्यावरण विभाग 26 हजार, ग्राम्य विकास  5.35 लाख, राजस्व विभाग 61 हजार, पंचायती राज 61 हजार, कृषि विभाग 1.02 लाख, रेशम विभाग 16 हजार, उद्यान विभाग 37 हजार, पशुपालन 3500, सिंचाई विभाग 4600, लोक निर्माण विभाग  4600, बेसिक शिक्षा 1220, माध्यमिक शिक्षा 1220, उच्च शिक्षा 8700, आवास विकास 2800, औद्योगिक विकास 1400, नगर विकास 58 हजार, सहकारिता विभाग 2500, उद्योग विभाग 3300, बिजली विभाग 1800, प्राविधिक शिक्षा 2300, श्रम विभाग 1100, स्वास्थ्य विभाग 3900, परिवहन विभाग 1100, रेलवे विभाग 7400, रक्षा विभाग 2800, पुलिस विभाग 4000 पौधे।

चौखंडी रेलवे यार्ड व एयरपोर्ट परिसर में लगाए पौधे

वन महोत्सव सप्ताह के चौथे दिन शनिवार को विधायक नीलरतन पटेल ने चौखंडी रेलवे यार्ड में पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की। यहांं विभिन्न प्रजाति के 51 पौधे रोपे गए। शेष 9900 पौधे रविवार को लगाए जाएंगे। इसमें रीठा, गुटेल, शीशम, केसिया स्यामिया, सागौन, नीम, अमरूद, कटहल, सहजन, छितवन, कदंब, मौलश्री, पीपल, अर्जुन आदि प्रजातियां शामिल हैं। वहीं, विधायक ने लोगों को सहजन व अमरूद के 251 पौधे वितरित किए। साथ हीअधिक से अधिक पौधे लगाने व उनके संरक्षण का आह्वïान किया। वन संरक्षक डा. राजीव मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजलगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी डा. सीपी सिंह, प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी नीरज श्रीवास्तव, वन दरोगा संतोष गौड़ आदि थे।

इसके अलावा पिंडरा की ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह ने बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर में पीपल के पौध का रोपणकर पर्यावरण जन जागरूकता अभियान में भाग लिया। एयरपोर्ट परिसर में शीशम, सागौन, कंजी, केसिया, पीपल, पाकड़, आदि प्रजाति के 2000 पौधे रोपे गए। यहां 10 हेक्टेयर में 6250 पौधों का रोपण कर हरित पट्टी विकसित करने की योजना है। पूजा ने सागौन, सहजन व अमरूद के 250 पौधों वितरित किए। सहजन के औषधीय गुणों के बारे में जागरूक किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी श्रीकांत श्रीवास्तव आदि थे।

chat bot
आपका साथी