त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : वाराणसी में 2.5 लाख बढ़ गए मतदाता तो हटाए गए 98890 वोटर्स के नाम

त्रिस्‍तरीय पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज शुक्रवार को हो रहा है। जनवरी माह में 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं भी पुनरीक्षण के दौरान वोटर बनने का मौका दिया गया है। आलेख्‍य प्रकाशन 27 दिसंबर को ही कर दिया गया था।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:28 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:28 AM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : वाराणसी में 2.5 लाख बढ़ गए मतदाता तो हटाए गए 98890 वोटर्स के नाम
त्रिस्‍तरीय पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज शुक्रवार को हो रहा है।

वाराणसी, जेएनएन। त्रिस्‍तरीय पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज शुक्रवार को हो रहा है। जनवरी माह में 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं भी पुनरीक्षण के दौरान वोटर बनने का मौका दिया गया है। आलेख्‍य प्रकाशन 27 दिसंबर को ही कर दिया गया था। प्रकाशन के साथ ही सूची सभी ब्‍लाकों पर भी चस्पा की गई थी।

आलेख्य प्रकाशन से पूर्व मतदाता बनने के लिए 250831 लोगों ने दावा किया था। वहीं जांच में मृतक समेत अन्‍य 98 हजार 890 वोटरों को सूची से बाहर किया गया था। इस तरह वोटर लिस्‍ट में एक लाख 941 वोटर बढ़े हैं।

इससे पूर्व जिले की पंचायतों में वोटराें की संख्‍या 17 लाख 83 हजार 753 रही। दावा आपत्ति के बाद भी कुछ नाम बढ़े और घटे हैं। अब वोटर बनने के लिए अलग से अपील करनी होगी। सहायक जिला  निर्वाचन अधिकारी आरआर वर्मा ने बताया  कि मतदाता सूची तैयार है। दोपहर तक इसका प्रकाशन कर दिया जाएगा। हाल ही में नगरीय सीमा में शामिल सात राजस्‍व गांंव का नाम भी हटा दिया गया है। उक्त गांंव के वोटरों के नाम काट दिए गए हैं।

अब आरक्षण की तैयारी

मतदाता सूची का एक तरफ प्रकाशन की तैयारी पूरी है तो वहीं पंचायत विभाग आरक्षण को लेकर शासन के आदेश के इंतजार में है। आदेश आते ही 694 गांंवों की सीटवार आरक्षण की तैयारी शुरू हो जाएगी। पंचायती राज निदेशालय ने पहले ही 25 साल का रिकार्ड जिले से मांग लिया है। बताया जा रहा है कि इसी के आधार पर बदलाव होगा। सामान्य सीट रिजर्व हो सकती हैं।

chat bot
आपका साथी