सोनिया गांधी का फरमान : कांग्रेसी बनना है तो पहनें खादी और बनें गांधी, चलाएं सदस्यता अभियान Varanasi news

कांग्रेसी होने के लिए पहली शपथ खादी पहनने की दिलाई जाएगी तो दूसरी अहिंसा और तीसरी सामाजिक सद्भाव की शपथ होगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 11:28 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 05:45 PM (IST)
सोनिया गांधी का फरमान : कांग्रेसी बनना है तो पहनें खादी और बनें गांधी, चलाएं सदस्यता अभियान Varanasi news
सोनिया गांधी का फरमान : कांग्रेसी बनना है तो पहनें खादी और बनें गांधी, चलाएं सदस्यता अभियान Varanasi news

वाराणसी [विनोद पांडेय]। उप्र के विधानसभा से पहले कांग्रेस नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। वृहद सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर इसकी शुरुआत संभावित है। इस अभियान में तीन शर्तों के साथ सदस्य बनाने की कवायद होगी जिसे जीवन में अपनाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। 

इसके तहत कांग्रेसी होने के लिए पहली शपथ खादी पहनने की दिलाई जाएगी तो दूसरी अहिंसा और तीसरी सामाजिक सद्भाव की शपथ होगी। कुल मिलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करना होगा। इस बाबत पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश जारी किया है। यह व्यवस्था पूरे देश में लागू की जाएगी। 12 सितंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की बैठक ली थी। इसमें सदस्यता अभियान पर ही लंबी चर्चा हुई थी। रसीद कटाकर या एप के जरिये फॉर्म भरकर अपनी सदस्यता की फिर से इंट्री करानी होगी। 

जीरो सदस्यता पर अभियान, दोगुना लक्ष्य 

सभी प्रदेश अध्यक्षों से कहा गया है कि उन्हें अपने राज्य में सदस्यता दोगुनी करनी है। वरिष्ठ नेता के लिए साफ निर्देश जारी हुआ है कि वह भी अपने पोलिंग बूथ क्षेत्र और मोहल्ले में घूमकर सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान 2022 तक चलेगा। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दो साल पहले तक कांग्रेस सदस्य बनाएगी। पार्टी जीरो सदस्य मानकर सदस्यता अभियान शुरू करेगी। मतलब, नए लोगों को तो पार्टी से जोड़ा ही जाएगा, वर्तमान सदस्यों को भी नए सिरे से सदस्यता लेनी होगी। इसके साथ ही शपथ भी दिलाई जाएगी।

स्वीकारनी होगी गांधी की विचारधारा

उप्र कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र का कहना है कि पार्टी दो अक्टूबर को वृहद कार्यक्रम करने जा रही है। इस दौरान कांग्रेसजनों को गांधी की विचारधारा को न केवल स्वीकार करने के लिए बल्कि आत्मसात करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। कहा, कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारधारा वाली पार्टी है। गांधी ने विदेशी वस्तुओं का त्याग करने का संदेश दिया था। वे खुद खादी पहनते थे। गांधी के विचारधारा में अहिंसा और सामाजिक सद्भाव भी है। इसलिए हर कांग्रेसी को खादी अपनाना ही होगा। 

chat bot
आपका साथी