ईमू पक्षी का नीला अंडा बना आकर्षण का केंद्र, ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ने दिए तीन अंडे

वाराणसी के सारनाथ स्थित मिनी जू में ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू ने तीन अंडे दिए हैं। ईमू पक्षी के नीले रंग के अंडे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 02:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 10:29 PM (IST)
ईमू पक्षी का नीला अंडा बना आकर्षण का केंद्र, ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ने दिए तीन अंडे
ईमू पक्षी का नीला अंडा बना आकर्षण का केंद्र, ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ने दिए तीन अंडे

वाराणसी, जेएनएन। सारनाथ के मिनी जू में ऑस्ट्रेलियाई पक्षी ईमू ने तीन अंडे दिए हैं। खास बात यह रही है कि इन अंडों का रंग नीला है। इन अंडों को देखने के लिए दिन भर देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ रही। ईमू ऑस्ट्रेलिया के शुतुरमुर्ग के बाद विश्व का सबसे बड़ा पक्षी होता है।

आठ इंच लंबा व 800 ग्राम भारी है यह नीला अंडा : ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने जो अंडे दिए हैं उनमें सभी अंडों की लंबाई आठ इंच के आस-पास है। इनका वजन 800 ग्राम है। ईमू मादा दिसंबर से मार्च तक के महीने में अंडे देती है। इस समय सारनाथ मिनी जू में चार ईमू पक्षी हैं। समूह में रखने वाले इन पक्षियों में नर ईमू ही अंडों की सेवा करता है। मिनी जू के प्रभारी देवेश ने बताया कि वनकर्मियों को जैसे ही पता चला कि ईमू ने अंडे दिए हैं तभी से अंडे पर बराबर नजर रखी जा रही है। जल्द ही जहां पर अंडे हैं वहां चारों तरफ बांस का शेड बना देंगे ताकि ईमू अंडे पर बैठ सके। उधर सारनाथ में ईमू के अंडे देखने के लिए पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। वहीं क्षेत्रीय लोग भी नीले रंग के अंडे को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। जिस ईमू पक्षी ने अंडा दिया है वह कुछ दिनों पहले सिगरा स्टेडियम से पकड़ा गया था। उस वक्त सिगरा स्टेडियम के सारे बंदर ईमू के देखकर भाग निकले थे। चूंकि यह पक्षी बहुत तेजी से दौड़ता है तो ईमू ने बंदरों को खूब दौड़ाया था।

chat bot
आपका साथी