बलिया में कार के धक्के से बाइक सवार तीन घायल, घटना के बाद चालक कार लेकर भागने में सफल

तीन की हालत गंभीर देख सोनबरसा अस्पताल से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद कार चालक तेजी से मौके से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि हादसे में घायल तीनाें ही बाइक सवार लोग संकीर्तन से लौट रहे थे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:29 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:29 PM (IST)
बलिया में कार के धक्के से बाइक सवार तीन घायल, घटना के बाद चालक कार लेकर भागने में सफल
तीन की हालत गंभीर देख सोनबरसा अस्पताल से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बलिया, जेएनएन। रेवती थाना क्षेत्र के गंगा पाण्डेय के टोला के पास शुक्रवार की रात को कार के धक्के से बाइक सवार दुबेछपरा निवासी सुशील कुमार गुप्ता, उदई छपरा निवासी नागा यादव व दयाछपरा निवासी दीपक यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। तीन की हालत गंभीर देख सोनबरसा अस्पताल से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद कार चालक तेजी से मौके से भाग निकला। परिजनों ने बताया कि हादसे में घायल तीनाें ही बाइक सवार लोग संकीर्तन से लौट रहे थे।

तीनों बाइक से श्रीनगर में आयोजित संकीर्तन में भाग लेने गये हुए थे। वहां से रात करीब 9 बजे कीर्तन गाकर वापस अपने घर बाइक से तीनों लौट रहे थे। इसी बीच गंगा पाण्डेय के टोला व श्रीनगर के बीच में पीछे से तेज गति की कार से धक्का मार दिया। इससे तीनों सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। वाहनों की टक्कर की आवाज को सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गये। इसी बीच कार चालक तेजी से भाग निकला। घायल को एंबुलेंस बुलाकर सोनबरसा अस्पताल भेजवाया गया। चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें सुशील के पैर व हाथ टूट गए है।

वहीं दूसरी ओर हादसे में घायल दीपक यादव के पैर की तीन अंगुली ही कट गई है। इनके पैर और हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी कार का पता नहीं चल सका है। इस क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक करते समय बुलेट के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया था। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे से लोग पूरी तरह से सहम गये है। प्रशासन से ठोकर बनाने की मांग लोगों ने की है।

chat bot
आपका साथी