बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले - 'पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले अब भारत में नहीं रहेंगे'

हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान के अन्न-पानी से जिंदा रहने वाले लोग अगर पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं तो उन्हें तुरंत देश से निकाल दिया जाना चाहिए। आज हमें इजरायल से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहां की सरकार ने देश द्रोहियों को रौंद दिया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 01:37 PM (IST)
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले - 'पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले अब भारत में नहीं रहेंगे'
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं तो उन्हें तुरंत देश से निकाल दिया जाना चाहिए।

बलिया, जेएनएन। हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान के अन्न-पानी से जिंदा रहने वाले लोग अगर पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं तो उन्हें तुरंत देश से निकाल दिया जाना चाहिए। आज हमें इजरायल से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहां की सरकार ने देश द्रोहियों को रौंद दिया है। यह बातें विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को बैरिया में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि 1947 में बंटवारे के समय ही मुसलमानों को पाकिस्तान व हिंदुओं के लिए भारत में रहने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। आज हिंदुस्तान में 30 करोड़ से अधिक मुसलमान हो गए हैं। जबकि पाकिस्तान से हिंदुओं को भगा दिया गया है। अब महज वहां तीन प्रतिशत हिंदू रह गए हैं। इस दुर्व्यवस्था का समाधान जल्द होगा। मोदी व योगी के राज में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होगी।

बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह आए दिन किसी न किसी मामले में बयान देते हैं। इसी क्रम में गत दिनाें कहा था कि जिलाधिकारी आदिति सिंह पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र के सरकारी गेंहू क्रय केन्द्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्था व किसानों के होने वाली परेशानी के लिए जिम्मेवार हैं। विधायक ने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद बेलहरी में साधन सहकारी समिति पर गेहूं क्रय शुरू नहीं हो पाया। वहीं सोनबरसा में भी केवल कुछ विशेष लोगों की ही खरीदारी हो रही है। किसानों को यहां भारी परेशानी हो रही है।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने 18 मई को बैरिया में पत्रकारों को बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से बातचीत के बाद पूरे प्रकरण को आयुक्त आजमगढ़, प्रमुख सचिव खाद्य व रसद व प्रमुख सचिव कृषि से इस बाबत बात की है। आग्रह किया है कि सभी किसानों से सुविधा जनक तरीके से गेहूं की खरीदारी शुरू कराई जाय। विधायक ने कहा कि दो दिन के अंदर अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो जिलाधिकारी के बंगले के सामने धरने पर बैठूंगा। मेरे लिए मेरे क्षेत्र की जनता ही सबकुछ है और जनता के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं।

chat bot
आपका साथी