वाराणसी में रजिस्ट्री कराने की मची होड़, नवरात्र में प्रापर्टी खरीदने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम

पितृ पक्ष में रजिस्ट्री कम होती है यदि किसी को जमीन मकान और फ्लैट की जरूरत होती भी है तो नहीं कराते हैं। वे नवरात्र आने का इंतजार करते हैं। सामान्य दिनों में भी बहुत जरूरी नहीं है तो लोग रजिस्ट्री नहीं कराते हैं। नवरात्र में खरीदना शुभ मानते हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:08 PM (IST)
वाराणसी में रजिस्ट्री कराने की मची होड़, नवरात्र में प्रापर्टी खरीदने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम
नवरात्र में प्रापर्टी को खरीदना लोग काफी शुभ मानते हैं।

वाराणसी, जागरण संवाददाता, वाराणसी। नवरात्र शुरू होने के साथ उप निबंधन कार्यालय में जमीन, मकान और फ्लैट खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री 35 से 40 फीसद बढ़ गई है। मंगलवार को उप निबंधन कार्यालय और बाहर खड़े होने की जगह नहीं थी। यहां कोरोना का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा था और न ही शारीरिक दूरी का पालन लोग कर रहे थे। वहीं, अधिवक्ता कर्मचारियों पर बार-बार रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे और कर्मचारी नंबर आने का इंतजार करने को कह रहे थे।

पितृ पक्ष में रजिस्ट्री कम होती है, यदि किसी को जमीन, मकान और फ्लैट की जरूरत होती भी है तो नहीं कराते हैं। वे नवरात्र आने का इंतजार करते हैं। सामान्य दिनों में भी बहुत जरूरी नहीं है तो लोग रजिस्ट्री नहीं कराते हैं। नवरात्र में खरीदना शुभ मानते हैं। यही कारण है कि इन दिनों निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ गई है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधन कार्यालय में चार रजिस्टार बैठते हैं। इसके अलावा रामनगर, पिंडरा और गंगापुर में। इन सातों अधिकारियों के कार्यालय में सामान्य दिनों में 200 से 235 जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री होती है। नवरात्र शुरू होने के पहले दिन से रजिस्ट्री की संख्या 400 से अधिक हो गई।

उप निबंधक प्रथम

सात अक्टूबर को 46

आठ अक्टूबर को 87

11 अक्टूबर को 74

12 अक्टूबी को 75

उप निबंधक द्वितीय

सात अक्टूबर को 29

आठ अक्टूबर को 58

11 अक्टूबर को 64

12 अक्टूबी को 76

उप निबंधक तृतीय

सात अक्टूबर को 10

आठ अक्टूबर को 12

11 अक्टूबर को 19

12 अक्टूबी को 23

उप निबंधक चतुर्थ

सात अक्टूबर को 31

आठ अक्टूबर को 65

11 अक्टूबर को 53

12 अक्टूबी को 79

उप निबंधक गंगापुर

सात अक्टूबर को 22

आठ अक्टूबर को 62

11 अक्टूबर को 57

12 अक्टूबी को 70

उप निबंधक रामनगर

सात अक्टूबर को 2

आठ अक्टूबर को 14

11 अक्टूबर को 11

12 अक्टूबी को 25

उप निबंधक पिंडरा

सात अक्टूबर को 26

आठ अक्टूबर को 45

11 अक्टूबर को 28

12 अक्टूबी को 58

बोले अधिकारी : सामान्य दिनों की अपेक्षा नवरात्र में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री बढ़ गई है। सातों उप निबंधक कार्यालय में मिलाकर रोज करीब 400 रजिस्ट्री हो रही है। पहले 200 से 250 के बीच में होती थी। -डा. राज करन, प्रभारी एआइजी, उप निबंधन। 

chat bot
आपका साथी