बलिया में पोखरा में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, जानकारी होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बरैया पोखरा में रविवार की सुबह करीब दस बजे साथियों के साथ नहाने के लिये गया युवक डूब गया इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। वार्ड तीन के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी18 वर्षीय आदित्य कुमार बिल्थरारोड हास्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:52 PM (IST)
बलिया में पोखरा में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, जानकारी होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
रविवार की सुबह करीब दस बजे साथियों के साथ नहाने के लिये गया युवक डूब गया।

जागरण संवाददाता, बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध बरैया पोखरा में रविवार की सुबह करीब दस बजे साथियों के साथ नहाने के लिये गया युवक डूब गया, इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। वार्ड तीन के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी सेना में पाठनकोठ में तैनात वीर बहादुर का 18 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बिल्थरारोड हास्टल में रहकर पढ़ाई करता था। वह कक्षा नौ का छात्र था। इधर बीच वह अपने घर आया हुआ था। सुबह उसके घर पर साथी पतरू रावत और पलामू पहुंच गए। इसके बाद उसे लेकर वे पोखरा में नहाने के लिए लेकर चल दिए। जहां वह गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथी शोर मचाने लगे। इतने में वह डूब गया। यह देख आसपास के लोग मौके पहुंच गए। उसके शव को तत्काल निकाल लिया गया। लेकिन अधिक पानी पीने के चलते उसके नाक से खून निकल रहा था। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे उसके स्वजनों में कोहराम मच गया।

मौत खींच ले गयी आदित्य कुमार को

चितबड़ागांव : आदित्य की मौत से पूरा मोहल्ला गमजदा दिखा। सावन के पहले दिन हुई घटना से उसके स्वजनों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। पाेखरे पर उसे मौत खींच ले गई। उसके घर पहुंचे दोस्तों के आग्रह पर वह नहाने के लिये तैयार हुआ था। पाेखरे पर जाने का मन ही नहीं था। उसकी मां सुषमा देवी भी नहीं जाने देना चाहती थी, लेकिन दोस्तों के जिद के आगे वह चुप्पी साध ली थी। उसे क्या पता कि वह अपने लाल को खो देगी। मृतक के पिता आर्मी में पठानकोट में तैनात हैं। इनके दो पुत्रों में आदित्य छोटा था। बड़ा बेटा आलोक दसवीं का छात्र है। घटना से उसकी मां रोते रोते बेसुध हो जा रही थी।

फैजाबाद में डूबा किशोर, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

सिकंदरपुर : नगर के चांदनी चौक निवासी मुख्तार अंसारी के पुत्र अरमान (15) शनिवार को फैजाबाद के किछौछा शरीफ में बिलाई बीबी के रौजा के समीप नदी में नहाते समय डूब गया। शनिवार की देर रात सिकंदरपुर में शव पहुंचते ही मातम पसर गया। मुख्तार की पुत्री तमन्ना परवीन अपने दो जुड़वा भाई अरमान, फरहान व बुआ के लड़के मेराज को लेकर फैजाबाद के किछौछा शरीफ गई थी। दरगाह से कुछ दूरी पर बिलाई बीबी के रौजा के समीप दोनों भाई नदी में नहाने लगे। अरमान का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। यह देख उसको बचाने गया फरहान भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोंगों ने किसी तरह फरहान को बचा लिया। इस घटना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

chat bot
आपका साथी