जौनपुर से नई दिल्ली जा रहे किसानों को प्रशासन ने रोका, बातचीत के बाद दूसरे मार्ग से रवाना

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नवनिर्माण संगठन उड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों को जिला व पुलिस प्रशासन ने बुधवार को दोपहर में शीतलगंज में रोक लिया। किसान बसों से जौनपुर-मीरजापुर मार्ग होते हुए दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान श्रद्धा शंकर शिक्षण संस्थान में रुके।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:52 PM (IST)
जौनपुर से नई दिल्ली जा रहे किसानों को प्रशासन ने रोका, बातचीत के बाद दूसरे मार्ग से रवाना
उड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों को जिला व पुलिस प्रशासन ने बुधवार को दोपहर में शीतलगंज में रोक लिया।

जौनपुर, जेएनएन। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान नवनिर्माण संगठन से जुड़े लोग उड़ीसा से दिल्ली जा रहे किसानों को जिला व पुलिस प्रशासन ने बुधवार को दोपहर में शीतलगंज में रोक लिया। किसान बसों से जौनपुर-मीरजापुर मार्ग होते हुए दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान श्रद्धा शंकर शिक्षण संस्थान में रुके। जहां रहने व खाने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने उनसे बातचीत की।

प्रशासन ने किसानों को यह समझाने का प्रयास किया कि दिल्ली लखनऊ मार्ग से न जाकर प्रशासन जिस मार्ग से ले जाए उस मार्ग से जाएं। इस पर किसान नवनिर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार ने कहा कि हम गांधीजी के सत्याग्रह मार्ग पर चलने वाले हैं। प्रशासन बिना हमारी सहमति के जिस मार्ग से ले जाना चाहे हम जाने को तैयार हैं, किंतु हमारी मंंशा लखनऊ जाने की थी जो पूरी नहीं हो पा रही है। बातचीत के बाद किसान प्रशासन द्वारा बताए गए मार्ग से शांति पूर्वक आगे बढ़े।

chat bot
आपका साथी