गाजीपुर में बोले सूर्य प्रताप शाही - 'कृषि कानून को लेकर आमजन को भ्रमित कर रहा विपक्ष'

गुंडा व माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से चलाया जा रहा अभियान निष्पक्ष है। विपक्ष द्वारा लगाए गए भेदभाव का आरोप बेबुनियाद है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रेवतीपुर में रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्ष आमजन को भ्रमित कर रहा है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:30 AM (IST)
गाजीपुर में बोले सूर्य प्रताप शाही - 'कृषि कानून को लेकर आमजन को भ्रमित कर रहा विपक्ष'
गुंडा व माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से चलाया जा रहा अभियान निष्पक्ष है।

गाजीपुर, जेएनएन। गुंडा व माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार की ओर से चलाया जा रहा अभियान निष्पक्ष है। विपक्ष द्वारा लगाए गए भेदभाव का आरोप बेबुनियाद है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रेवतीपुर में रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्ष आमजन को भ्रमित कर रहा है। आंदोलनरत लोगों में कोई जमीनी किसान नहीं है। यह केवल कुछ लोगों का जमावड़ा मात्र है जो राजनीति कर रहे हैं। 

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए किसान कल्याण योजना चला रही है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में 6 जनवरी को प्रदेश के 303 ब्लाक में किसान मेला एवं संगोष्ठी तथा दूसरे चरण में 13 जनवरी को 297 ब्लाक में किसान मेला का आयोजन किया गया। तीसरे चरण में 21 जनवरी को 219 ब्लाक में किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के लिए कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए धन अवमुक्त कर दिया गया है जिसकी लागत लगभग ढाई करोड़ है।

पत्रकार वार्ता से पहले कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने डेढग़ांवा में शहीद कर्नल एमएन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रेवतीपुर में पहुंचकर सच्चिदानंद राय की पत्नी स्व. रीता राय के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही परिवार के लोगों को ढ़ाढस बंधाया। मेदनीपुर, कालूपुर, पकड़ी व सुहवल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय, प्रमोद राय, संजय राय, मंडल अध्यक्ष लल्लन ङ्क्षसंह, गोपाल राय, लक्ष्मण यादव, शशिकांत राय उर्फ पप्पू आदि थे। 

chat bot
आपका साथी