अफगानिस्‍तान के काबुल में फंसे चंदौली के सूरज, यूपी के 18 मैकेनिक सकुशल वापसी की देख रहे राह

अलीनगर थाना के अमोघपुर गांव निवासी सूरज चौहान काबुल में फंसे हैं। वे अक्टूबर 2020 में वेल्डिंग का काम करने के लिए काबुल गए थे। हालांकि अफगानिस्तान अब तालिबानियों के कब्जे में है। ऐसे में सूरज के भविष्य को लेकर घरवालों की चिंता बढ़ गई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 01:47 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 03:22 PM (IST)
अफगानिस्‍तान के काबुल में फंसे चंदौली के सूरज, यूपी के 18 मैकेनिक सकुशल वापसी की देख रहे राह
चंदौली में अलीनगर थाना के अमोघपुर गांव निवासी सूरज चौहान काबुल में फंसे हैं।

चंदौली, जेएनएन। अलीनगर थाना के अमोघपुर गांव निवासी सूरज चौहान काबुल में फंसे हैं। वे अक्टूबर 2020 में वेल्डिंग का काम करने के लिए काबुल गए थे। हालांकि, अफगानिस्तान अब तालिबानियों के कब्जे में है। ऐसे में सूरज के भविष्य को लेकर घरवालों की चिंता बढ़ गई है। स्वजन उनके सकुशल घरवापसी की टकटकी लगाए हुए हैं। पिता बुद्धिराम चौहान व बड़े भाई ओंकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 वेल्डिंग मैकेनिकों के दल के साथ सूरज काबुल गए थे।

परिजनों ने बताया कि जिस कंपनी में सभी काबुल में काम करते हैं, उसका मालिक अफगानिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के बाद कारखाना बंद कर फरार हो गया है। मजदूरों का पासपोर्ट भी उसी के पास है, जबकि मैकेनिकों को वापस लाने के लिए पासपोर्ट जरूरी है। हालांकि, स्वजनों ने अभी तक जिला प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसके बावजूद भी सभी मजदूरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। डीएम ने बताया कि जनपदवासी युवक को काबुल से वापस लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

यूपी के अलग अलग क्षेत्रों से गए थे मैकेनिक : सूरज के परिजनों के अनुसार कभी बात होती थी तो सूरज की ओर से साथ ही में यूपी के अलग अलग जिलों से काबुल बेहतर भविष्‍य के लिए गए लोगों के बारे में जानकारी होती थी। काबुल में उसी कंपनी में यूपी के अलग अलग जिलों से लगभग 18 वेल्‍डर काम करने के लिए गए थे। सूरज सहित तमाम कर्मचारी अब कारखाना मालिक के फरार होने के बाद से ही संकट में हैं। वहीं तालिबान के हाथ में  काबुल भी चले जाने के बाद से काबुल में लोगों के बीच वहां फंसे लोगों के परिजनों के मन में काफी आशंका के बादल हैं। वहीं परिजनों ने भी प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

गाजीपुर के कन्‍हैया शर्मा भी फंसे : गाजीपुर में कासिमाबाद क्षेत्र ग्राम पंचायत जयरामपुर भगवल निवासी कन्हैया शर्मा अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी भारत भार्गव घर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी। एक माह पहले कन्हैया शर्मा अफगानिस्तान के काबुल गए थे। वह मैकेनिक का करते हैं। कन्हैया के अनुसार वहां लगातार फायरिंग हो रही है। वह अपने कमरे में ही बंद हैं।

chat bot
आपका साथी