वाराणसी में सपा नेताओं ने घर के बाहर लगाई नुकीली कील, पीएम के संसदीय क्षेत्र में किसान आंदोलन का समर्थन

सपा नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग किया कि किसानों की सभी मांगें मानी जाएं और जल्‍द से जल्‍द नई दिल्‍ली की किलेबंदी खत्‍म कर देश में माहौल सामान्‍य किया जाए। आरोप लगाया कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से किसानों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 12:55 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 01:14 PM (IST)
वाराणसी में सपा नेताओं ने घर के बाहर लगाई नुकीली कील, पीएम के संसदीय क्षेत्र में किसान आंदोलन का समर्थन
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है।

वाराणसी, जेएनएन। देश के बाहर अब विदेशों में भी किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर सियासी जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है। वाराणसी में सपा नेताओं ने अपने घरों के बाहर नुकीली कीलें लगाकर भाजपा नेताओं के आने पर रोक लगाने का बोर्ड लगा दिया है। इस बाबत वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व में ही रणनीति तैयार कर किसान आंदोलन का समर्थन करने की तैयारी एक दिन पूर्व ही कर ली थी। आंदोलन के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन करते हुए सपा नेताओं ने अपने घर के बाहर किलाबंदी कर दी है। इस बाबत बीजेपी नेताओं की नो एंट्री को बैन करते हुए बोर्ड भी लगाया है। वहीं घरों के बाहर नुकीले कील लगाकर विरोध जता रहे हैं।

सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आरोप है कि किसानों के आंदोलन का समर्थन करने पर कई मौकों पर पुलिस प्रशासन उनको घर में नजरबंद कर चुकी है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन करते हुए किसानों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा के खिलाफ घर से ही आंदोलन के मूड में हैं। शुक्रवार की सुबह सपा नेताओं ने अपने घरों के बाहर भाजपा नेताओं के आने पर मनाही के बोर्ड लगाने के साथ ही गेट के पास जमीन में नुकीली कीलें लगाकर प्रशासन की कार्रवाई का भी विरोध जताया है। सुबह घरों से सपा नेताओं ने नारेबाजी भी की और इंटरनेट मीडिया पर इस कार्रवाई की तस्‍वीरें पोस्‍ट कर अपना विरोध जताया।

सपा नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग किया कि किसानों की सभी मांगें मानी जाएं और जल्‍द से जल्‍द नई दिल्‍ली की किलेबंदी खत्‍म कर देश में माहौल सामान्‍य किया जाए। आरोप लगाया कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से किसानों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है।  सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की जगह इस समय कीलतंत्र हावी है और दिल्‍ली की किलेबंदी की गई है। लिहाजा वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को दूर रखने के लिए अपने घरों के बाहर नुकीली कीलों और तार के बाड़ों से किलेबंदी कर भाजपा को दूर रखने के लिए किसानों का घर से ही समर्थन कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी