Weather Forecast For Varanasi City : बिन हवा खिली पूर्वांचल में धूप, मौसम में बदलाव की संभावना

हल्की या तेज बारिश के बार रविवार से मौसम में सुधार शुरू हो गया है। बादलों एवं धूप का खेल अभी भी जारी रहने की संभावना बनी हुई है। वही अगर बंगाल की खाड़ी से अधिक नमी आएगी और बादलों का डेरा रहा तो बारिश भी हो सकती है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 12:39 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 12:39 PM (IST)
Weather Forecast For Varanasi City : बिन हवा खिली पूर्वांचल में धूप, मौसम में बदलाव की संभावना
बंगाल की खाड़ी से अधिक नमी आएगी और बादलों का डेरा रहा तो बारिश भी हो सकती है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। पिछले दिनों रविवार को दिन में तेज धूप हुई तो आधी रात के बाद बारिश भी हो गई। हालांकि, सोमवार को ऐसा नहीं हुआ। वही मंगलवार को बिन हवा के ही तेज धूप शुरू हो गई। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि फिर से मौसम गड़बड़ा सकता है। खैर, अब न्यूनतम तापमान गिरने से लोगों को रात में गर्मी और उमस से छुटकारा मिल गया है।

वैसे हल्की या तेज बारिश के बार रविवार से मौसम में सुधार शुरू हो गया है। वैसे बादलों एवं धूप का खेल अभी भी जारी रहने की संभावना बनी हुई है। वही अगर बंगाल की खाड़ी से अधिक नमी आएगी और बादलों का डेरा रहा तो बारिश की भी संभावना भी बन सकती है। वहीं अगर जब तेज धूप होनी शुरू होगी तो फिर से गर्मी भी बढ़ जाएगी।

काशी में लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई है, इसके कारण तापमान भी गिर गया है। रात को सिहरन बढ़ गई थी। लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। बादल व बारिश के साथ ही पारे में गिरावट होने के कारण कई बार कूलर-पंखे भी बंद करने पड़ जा रहे हैं। अबकी अक्टूबर माह का आगाज बारिश के साथ हुआ है। गुरुवार की रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई। दिन में काशी सहित पूरे पर्वांचल में तेज व हल्की बरसात हुई। पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। भगवान सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए। इसके कारण तापमान में भारी गिरावट हुई। अधिकतम पारा तो 30 डिग्री के भी नीचे आ गया। यह स्थिति अभी एक दिन रहने की उम्मीद है।

शनिवार को भी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। कारण कि पोस्ट मानसून का समय करीब एक सप्ताह तक बढ़ गया है। वैसे सामान्य तौर पर एक जून से 30 सितंबर तक ही मानसून रहता है। पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों डिप्रेशन (चक्रवात के पहले की स्थिति) का असर पूर्वांचल में भी शुरू हो गया था। इसके कारण गुरुवार को अचानक ही मौसम में बदलाव हो गया और कही बूंदाबांदी तो देर शाम बारिश भी हुई। इसके साथ ही शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन से अधिक रात में बारिश हुई। यानी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 48.4 मिमी दर्ज की गई। यही वह है कि अधिकतम पारा घटकर 27.8 व न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इसके कारण ठंडक भी शुरू हो गई थी। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि शनिवार को बहुत कम ही बारिश हुई। रविवार को इससे भी बेहतर स्थिति रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होगा। हालांकि, आसमान में कभी-कभी बादल भी छाएंगे।

कुछ यूं उतरने लगा है पारा

तिथि        अधिकतम    न्यूनतम

04 अक्टूबर   34.6         21.0

03 अक्टूबर   34.0         21.4

02 अक्टूबर   27.8         21.4

01 अक्टूबर   29.0         22.4

30 सितंबर    33.6          22.7

29 सितंबर    34.6          23.2

28 सितंबर    35.0          23.4

27 सितंबर    35.2          24.3

chat bot
आपका साथी