रविवार को सूरज की आंच ने लोगों को डराया, पारा दोपहर से पहले ही 40 डिग्री पार

बूंदाबांदी के बाद दूसरे दिन रविवार को भगवान भाष्‍‍‍‍कर ने अपनी तेज बहुत तेज कर रखी थी। इसके कारण आसमान से आग बरस रही थी। झुलसा देने वाली हवा से लोग बचते हुए घरों में ही दुबके रहे। पंखे की हवा भी आग उगल रही थी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:21 PM (IST)
रविवार को सूरज की आंच ने लोगों को डराया, पारा दोपहर से पहले ही 40 डिग्री पार
बूंदाबांदी के बाद दूसरे दिन रविवार को भगवान भाष्‍‍‍‍कर ने अपनी तेज बहुत तेज कर रखी थी।

वाराणसी, जेएनएन। एक दिन बादल एवं हल्की बूंदाबांदी के बाद दूसरे दिन रविवार को भगवान भाष्‍‍‍‍कर ने अपनी तेज बहुत तेज कर रखी थी। इसके कारण आसमान से आग बरस रही थी। झुलसा देने वाली हवा से लोग बचते हुए घरों में ही दुबके रहे। पंखे की हवा भी आग उगल रही थी। एक दिन में ही पारे ने जबरदस्त उछाल मारा। इसके कारण अधिकतम पारा फिर से 40 के पार हो गया।

इससे पहले शनिवार को सुबह से ही बादल एवं धूप का खेल शुरू हो गया था। इसके कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन रात को उमस और बढ़ गई। कारण कि न्यूनतम तापमन 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया था। वहीं दिन में बादल व हल्की बूंदाबांदी होने 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान कम हो गया। यानी कुल मिलाकर औसतम तापमान शुक्रवार के बराबर ही रहा। वहीं रविवार को अचानक ही मौसम में बदलाव आ गया। सुबह से ही तेज धूप हो गई थी। मालूम हो कि बुधवार को भी इस सीजन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक हो गया था।

इसके बाद गुरुवार को दिन में आसमान में बादलों के आने-जाने का खेल रहा। वहीं शुक्रवार को मौसम ने फिर पलटी मार ली। भले ही तापमान में गिरावट रही, लेकिन गर्म हवा के थपेड़े चेहरे को झुलसा रहे थे। वैसे पहले ही शनिवार को मौसम में कुछ बदलाव की संभावना जताई गई थी। मौसम विज्ञान प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि अब तापमान ऐसे ही कुछ दिनों तक बढ़ेगा। इसके कारण लोगों को अभी और अधिक गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

chat bot
आपका साथी