वोट मांगने वाले भाजपा नेताओं को पीटे, वाराणसी में बोले के सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कहा कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर जिस दिन महिलाएं मन बना लेंगी उसी दिन बंद हो जाएगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM (IST)
वोट मांगने वाले भाजपा नेताओं को पीटे, वाराणसी में बोले के सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर विवादित बयान दिया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कहा कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर जिस दिन महिलाएं मन बना लेंगी उसी दिन बंद हो जाएगा। बिहार में महिलाओं ने हाथ में झाड़ू, बेलन व कूंची उठाया और शराब बंद हो गई। इसकी शुरूआत महिलाओं को बनारस से करनी होगी। भाजपा नेता आप से वोट मांगनें आता है तो पहले उनसे महिलाओं के आरक्षण की बात करिए। फिर बढ़ती महंगाई के बारे में। जब नेता जवाब नहीं देते हैं तो उनकी झाड़ू से पिटाई करिए। ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को भोजूबीर स्थित एक लान में पार्टी के जागरूकता अधिकार चेतना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी ताकत और लोकप्रियता का एहसास करना होगा। देश में आधी आबादी महिलाओं की है, फिर भी सबसे ज्यादा पीडि़त वही हैं। चुनाव जीतने के साथ सरकार महिलाओं को भूल जाती हैं। चावल और गूहें फ्री में देने से गरीबों का पेट नहीं भरेगा। सात साल पहले भाजपा ने संसद समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने की बात कहा था लेकिन आज तक उसे अमल में नहीं ला सका। महिलाओं को हर जगह 50 फीसद आरक्षण दिया जाए। भाजपा के नेताओं को मोतिया बिंद हो गया है।

ऐसे में महिलाओं को बिना लाइसेंस के हथियार उठाना पड़ेगा और जवाब भी देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सुभासपा की सरकार बनी तो लड़कियों को स्नाकोत्तर तक फ्री शिक्षा, यूनिफार्म और साइकिल दी जाएगी। हम अपनी बेटियों को अफसर बनाएंगे और घर पर कार से उतरेंगी तो हमारा सीना चौड़ा होगा। लड़कियों को नहीं पढ़ाने वाले अभिभावकों को जेल जाएगा। सरकार के खिलाफ कोई नेता कुछ नहीं बोल रहा है, जो बोलने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी