वाराणसी में सुबह-ए-बनारस क्‍लब ने ठंड से जरूरतमंदों को बचाने के लिए किया मुकम्मल इंतजाम

संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल डॉ. अशोक कुमार राय एवं महासचिव राजन सोनी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सुबह-ए-बनारस क्लब द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य क्रमवार रूप से शुरू किया गया है। जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:38 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:38 AM (IST)
वाराणसी में सुबह-ए-बनारस क्‍लब ने ठंड से जरूरतमंदों को बचाने के लिए किया मुकम्मल इंतजाम
सुबह-ए-बनारस क्लब द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य क्रमवार रूप से शुरू किया गया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। ठंड के मौसम के शुरुआती दौर को देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब एंव लक्ष्मी हॉस्पिटल के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद ज़ुबैर, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, एंव उमेश जायसवाल द्वारा पिपलानी कटरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित हनुमानजी के मंदिर के पास बैठे असहाय, लाचार, गरीबों एवं आने जाने वाले जरूरतमंद राहगीरों के बीच स्व. चंम्पालाल जायसवाल की स्मृति में कंबल का वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल डॉ. अशोक कुमार राय एवं महासचिव राजन सोनी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सुबह-ए-बनारस क्लब द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य क्रमवार रूप से शुरू किया गया है। जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था द्वारा रातों में सड़कों में निकल कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पटरी पर सोने वाले निरीह प्राणियों के बीच कंबल बांटने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। पूर्व में सुबह ए बनारस क्‍ल की ओर से सामाजिक गतिविधियों को आयोजित किया जाता रहा है। इसी क्रम में ठंड की शुरुआत होने के बाद लोगों को कंबल वितरित किया गया।

क्‍लब की ओर से बताया गया कि यह कार्य बहुत ही पुनीत कार्य है। इसमें सभी सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर भाग ले। और असहाय लोगों के सहायतार्थ अपने यथाशक्ति जितना भी कंबल दान करना हो वह करें। उनके द्वारा किया गया कंबलदान किसी गरीब के लिए जीवन कारक बन सकता है। तथा नगर निगम प्रशासन से वक्त रहते रैन बसेरे भी व्यवस्थित करने के साथ लगातार बढ़ रहे ठंड के बीच गरीबों को इससे बचाने की मुकम्मल इंतजाम करने की मांग भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डा अशोक कुमार राय, महासचिव राजन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, उपाध्यक्ष मो जुबैर खान, उमेश जायसवाल, शामिल थे।

chat bot
आपका साथी