प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आज वाराणसी में, कोरोना से दिवंगत कार्यकर्ताओं को देंगे श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर जाएंगे। इसके लिए शनिवार देर रात वे सर्किट हाउस पहुंचे। 13 की सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्ध-सुमन अर्पित करेंगे।
वाराणसी, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर जाएंगे। इसके लिए शनिवार देर रात वे सर्किट हाउस पहुंचे। 13 जून की सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्ध-सुमन अर्पित करेंगे। वहीं शाम को ट्रेन से लखनऊ लौट जाएंगे।
भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार सुबह 10 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व. मार्कंडेय वर्मा के सुड़िया (बुलानाला) स्थित आवास पर शोक प्रकट करने जाएंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे कमच्छा-गुरुबाग के पार्वतीपुरी कॉलोनी स्थित स्व. डा. अश्वनी जैन के आवास पर, उसके बाद शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की धर्मपत्नी व पुत्री के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर जाएंगे। इसी क्रम में विभाग कार्यवाह स्व. रत्नदीप अग्रवाल के आवास पर, सरायनन्दन खोजवां के आशुतोष नगर कॉलोनी स्थित स्व. नन्दन वर्मा के आवास पर, बीएचयू के महामनापुरी कॉलोनी स्थित स्व. प्रो. रेवा प्रसाद के आवास पर, नगवां (रविदास पार्क) स्थित काशी क्षेत्र के मंत्री स्व. मोहितोष नारायण सिंह के निवास स्थान पर, नगवां स्थित महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व. पूनम पांडेय के आवास पर, कर्मदेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष स्व.रविन्द्र कुमार पटेल "रिंकू" के आवास पर, सेक्टर संयोजक स्व. सतेंद्र चौबे के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बहोरनपुर (शूलटंकेश्वर मंडल) स्थित जिला कार्यसमिति के सदस्य स्व. शिवशंकर राजभर के आवास पर भी शोक प्रकट करने जाएंगे। इसी शाम पांच बजे मंडुआडीह रेवले स्टेशन से दादर स्पेशल ट्रेन से वे लखनऊ लाैट जाएंगे।