MLC Election 2020 Varanasi Results : स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा को मिली जीत

विधान परिषद स्नातक कोटे की सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा को विजयी हो गए है। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के केदार नाथ सिंह रहे। शनिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे परिणाम सामने आया। स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था

By saurabh chakravartiEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 10:09 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 09:16 PM (IST)
MLC Election 2020 Varanasi Results : स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा को मिली जीत
वाराणसी में स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा को मिली जीत।

वाराणसी, जेएनएन। विधान परिषद की स्नातक कोटे की सीट भी लगभग 41 घंटे की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने जीत ली है। उन्हें 26,335 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के केदारनाथ सिंह को 22,685 मत मिले। तय कोटा 39 हजार वोट का आंकड़ा प्राप्त करने के लिए सभी 21 प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती हुई। इस तरह आशुतोष 3650 मतों के अंतर से विजयी रहे। शेष अन्य कोई प्रत्याशी दस हजार वोट नहीं पा सका। अरविं सिंह पटेल 7740 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव की जीत के बाद स्नातक की सीट भी जीत जाने से सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैैं।

मतणगना स्थल पर भी जमकर पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की। परिणाम घोषित होने के बाद आशुतोष ने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व वरिष्ठजनों के आशीर्वाद की जीत है। भाजपा को उम्मीद थी कि स्नातक सीट चौथी बार भी भाजपा के पाले में रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। स्नातक सीट की मतगणना पहडिय़ा मंडी में बीते गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और परिणाम शनिवार दोपहर सवा एक बजे आया। नियमों के तहत आयोग की अनुमति के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी नवनीत  सिंह चहल ने सपा प्रत्याशी को जीत का सर्टिफकिेट शाम चार बजे दिया। तीन दिन तक वोटों की गिनती के कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के चेहरे पर थकान नजर आई। आयोग से नियुक्त शिक्षक सीट के आब्जर्वर आइएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह की मौत के कारण भी दुखी नजर आए।

अंतिम प्रत्याशी के द्वितीय वरीयता के वोट सपा प्रत्याशी में ट्रांसफर होंगे। जीत के लिए 39 हजार  निर्धारित कोटा प्रत्याशी की ओर से नही पाया जा सका। सर्वाधिक वोट पाने वाले के कारण आशुतोष चुनाव जीत चुके हैं। आयोग से अनुमति के बाद करीब 3 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। सपा प्रत्याशी ने एल्मिनेट 20 प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता के वोट में अच्छी सेंधमारी की, इसलिए जीत सुनिश्चित हो सही। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि आयोग से अनुमति मांगी गई है। इससे पूर्व एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक कोटे की सीट का परिणाम शुक्रवार दोपहर को घोषित किया गया था। कांटे की लड़ाई में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव 7766 मत पाकर विजयी रहे।

द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती के बाद प्रत्याशियों के मिले वोट

आशुतोष सिन्हा (सपा)-26535

केदारनाथ  सिंह (भाजपा)-22685

डा. लोकेश कुमार शुक्ल (भारतीय जन जन पाार्टी)-140

अनिल कुमार मिश्र - 633

अरविंद कुमार दाशा--3348

अरङ्क्षवद सिंह पटेल- 7740

करुणाकांत मौर्य-6642

गणेश गिरी- 966

डा. गोपाल  सिंह- 1614

चंद्र प्रकाश गुप्त -3242

नागेश्वर सिंह- 6215

पंकज कुमार - 210

फौजदार  सिंह (अखिलेश)-1400

ब्रह्मदेव मिश्र --162

राजेश यादव--249

राम जी गुप्त --64

राहुल कुमार  सिंह- 267

विनय कुमार त्रिपाठी -68

संजीव कुमार  सिंह- 776

संतोष कुमार तिवारी -- 34

संतोष पांडेय - 46

डा. सूबेदार सिंह --2943

शिक्षक कोटे की सीट में सपा के लाल बिहारी विजयी

एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक कोटे की सीट का परिणाम शुक्रवार दोपहर को घोषित हो गया है। काटे की लड़ाई में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव 7766 मत पाकर विजयी रहे। निकटमत प्रतिद्वंद्वी शर्मा गुट के शिक्षक नेता प्रमोद कुमार मिश्र 6830 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। निवर्तमान विधायक शिक्षक नेता चेतनारायण सिंह 4858 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। शिक्षक का परिणाम आने में लगभग 24 घंटे लगे। अन्य सभी प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती हुई। सभी प्रत्याशियों के वोटों की गिनती हुई तो सपा प्रत्याशी लाल बिहारी को 5853 वोट, डा. कृष्ण मोहन यादव को 1467, शिक्षक नेता व निवर्तमान एमएलसी चेतनारायण को 4023, डा. जीतेंद्र कुमार सिंह पटेल को 783, धर्मेंद्र कुमार यादव को 191, शर्मा गुट के शिक्षक नेता डा. प्रमोद कुमार मिश्र को 5232, डा. फरीद अंसारी को 169, डा. बृजेश कुमार भारतीय 530, रजनी द्विवेदी को 527, रमेश सिंह को 1809, राजेंद्र प्रताप सिंह 1370, संजय कुमार सिंह को 100 मत मिले। इस तरह सबसे आगे सपा प्रत्याशी लाल बिहारी रहे। सबसे कम वोट संजय कुमार सिंह को मिला।

आब्जर्वर की मौत से कर्मचारी मायूस

एमएलसी शिक्षक सीट के लिए निर्वाचन आयोग से नियुक्त आईएएस अधिकारी अजय सिंह की सुबह 9.30 बजे इलाज के दौरान मौत की सूचना मिलते अधिकारी दुखी हो गए। मतगणना स्थल पर तैनात सभी ने आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। बहुतायत अधिकारी गणना स्थल से सीधे शुभम स्थल निकल गए।

कुछ इस तरह चली वोटों की गिनती

तीन दिसंबर सुबह आठ बजे पहड़यिा मंडी के स्ट्रांग रूम से जब बैलेट बाक्स निकलने लगे तो विधान परिषद वाराणसी खंड के शिक्षक कोटे पर भाग्य आजमा रहे 12 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के साथ ही लाखों समर्थकों की धड़कने तेज हो गई। सुबह आठ बजे जब बैलेट बाक्स आरओ के टेबल पर खुलने लगे तो प्रत्याशी व एजेंट की नजर मतपत्रों पर जा टिकी। यह सिलसलिा अंतिम तक बना रहा। आरओ टेबल पर मतपत्रों के 25-25 के बंडल बनने लगे। वैध व अवैध वोटों की छटाई होने लगी। इसके बाद प्रथम वरीयता के प्रत्येक अभ्यर्थी को मिले वोटों का परिणाम आया। हालांकि 24 घंटे की गणना के बाद शिक्षक सीट का परिणाम घोषित हो चुका है लेकिन स्नातक सीट पर पड़े वोटों की गिनती जारी है। 82 हजार वोटों की गिनती में 6387 मतपत्र प्रतिक्षेपित यानी अवैध घोषित कर दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी