वाराणसी में सपा महिला सभा की अध्यक्ष के संग अभद्रता, अज्ञात व्यक्ति ने ओवरटेक कर मारी टक्कर

पत्रक में कहा गया है कि महमूरगंज निवासिनी पूजा शाम करीब 4.30 बजे अपने घर से किसी आवश्यक कार्य से गोदौलिया के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर जैसे कमच्छा पहुंची कि उनके वाहन के आगे अज्ञात चार पहिया वाहन सवार ओवरटेक कर गाली गलौज करने लगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:20 PM (IST)
वाराणसी में सपा महिला सभा की अध्यक्ष के संग अभद्रता, अज्ञात व्यक्ति ने ओवरटेक कर मारी टक्कर
वाहन के आगे अज्ञात चार पहिया वाहन सवार ओवरटेक कर गाली गलौज करने लगा।

वाराणसी, जेएनएन। महिला सभा अध्यक्ष पूजा यादव के संग अभद्रता के विरोध में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को काशी जोन के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार से मिलकर उन्हें पत्रक दिया। इसमें पूजा के वाहन को ओवर टेक कर एक वाहन द्वारा धक्का मारने व अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली देने का आरोप लगाया गया है।

पत्रक में कहा गया है कि महमूरगंज निवासिनी पूजा शाम करीब 4.30 बजे अपने घर से किसी आवश्यक कार्य से गोदौलिया के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर जैसे कमच्छा पहुंची कि उनके वाहन के आगे अज्ञात चार पहिया वाहन सवार ओवरटेक कर गाली गलौज करने लगा। यही नहीं धमकी देकर भाग गया। उन्होंने कहा कि वाहन का नंबर ठीक से नहीं देख सकी लेकिन काले रंग का शीशा चढ़ा गाड़ी पर विश्व हिन्दू परिषद लिखा हुआ था। अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर वीकेएम स्कूल- रथयात्रा जैसे व्यस्ततम इलाके में वाहन चला रहा था। यही नहीं धक्का मारने के बाद मेरे व मेरे ड्राइवर ईशु कुमार गौतम को अश्लील गालियां के साथ अभद्रता भी की।

जाते-जाते उस अज्ञात व्यक्ति ने अगर तुम महिला न होती गोली मार देते की धमकी भी दी। इसे लेकर सपा नेताओं में रोष है। सपा नेताओं ने सीसी टीवी के फुटेज को देखकर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। डीसीपी काशी जोन इस संबंध में लक्सा थाना को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस उपायुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव राजू यादव, संदीप शर्मा, विकास यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी