समाजवाद को सपा ने बनाया जातिवाद और परिवारवाद, अंत्योदय से आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहे हैं यूपी के किसान

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने कहा सपा ने समाजवाद के दर्शन को जातिवाद व परिवारवाद तक पहुंचा दिया। किसानों की बात की लेकिन खुद के हितों को साधा। कहा कि लक्ष्य अंत्योदय प्रण अंत्योदय पथ अंत्योदय का संकल्प लेकर भाजपा किसान मोर्चा कार्य कर रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:20 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:20 AM (IST)
समाजवाद को सपा ने बनाया जातिवाद और परिवारवाद, अंत्योदय से आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहे हैं यूपी के किसान
अंत्योदय से आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहे हैं यूपी के किसान

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सपा पर हमला बोलते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल ने कहा सपा ने समाजवाद के दर्शन को जातिवाद व परिवारवाद तक पहुंचा दिया। किसानों की बात की, लेकिन खुद के हितों को साधा। कहा कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय का संकल्प लेकर भाजपा किसान मोर्चा कार्य कर रही है। वक्त के साथ अंत्योदय से आत्मनिर्भर की ओर प्रदेश के किसान बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 26 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय किसान रैली हो रही है।

इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर मंथन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सेवा ही संगठन के मूल मंत्र तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों के साथ जनता के समक्ष जाने के लिए मोर्चा संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर किसानों के हित में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। चाहे वह मृदा परीक्षण की बात हो, किसान कल्याण सम्मान निधि, ऋण माफी, जैविक खेती की बात हो या पशुपालन व मत्स्य पालन की, किसान बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हैं। अध्यक्षता कर रहे जिले के किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह वीरू ने कहा कि वाराणसी के सभी पदाधिकारियों के साथ करीब 500 किसान लखनऊ की किसान सम्मान रैली में लेकर जाया जाएगा। मोर्चा के महामंत्री पवन चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक राय, उपेंद्र दुबे बाबा, जितेंद्र सिंह जीतू, दीपक सिंह, आशीष राय रिंकू, रमेश सिंह अनुराग सारथी, बाबू विश्वकर्मा, पंकज भारद्वाज, शैलेश मिश्रा, रवि मिश्र, कौशल मिश्र, होशिला पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री प्रेम पाठक व धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन ने किया।

महापौर ने किया कई वार्डों में विकास कार्यों का शिलान्यास : मेयर मृदुला जायसवाल ने कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य का शिलान्यास किया। तुलसीपुर वार्ड के मोती झील से बड़ी गैबी चौराहे तक सड़क, पटरी व नाली का कार्य तथा ताराधाम कॉलोनी में सड़क व नाली का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बिरदोपुर में बड़ी गैबी चौराहा से विनायका चौराहा तक सड़क पर मरम्मत का कार्य, सुंदरपुर में बबलू श्रीवास्तव से आनंदपाल के मकान तक सड़क नाली का निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। नेवादा संतुष्टि हॉस्पिटल मुख्य मार्ग से गणेश धाम कॉलोनी तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया। बजरडीहा में तेलियाना चौराहे से बजरडीहा पुलिस चौकी होते हुए घरहरा टेंपो स्टैंड तक सड़क नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। खोजवा शारदा नगर कॉलोनी में सड़क व नाली का कार्य का शिलान्यास किया। भेलूपुर के कश्मीरी गंज में विभिन्न गलियों के सुधार कार्य का शिलान्यास किया।

chat bot
आपका साथी