सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा - 'केंद्र और राज्‍य सरकार लोगों को भटका रही है'

सपा नेता राम गोविंद चौधरी बुधवार को कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर मुखातिब थे। उन्‍होंंने कहा कि झूठ फरेब पाखण्ड के सहारे लोगों को केंद्र और प्रदेशकी सरकार भटका रही है इसे न तो किसानों की समस्‍याओं से कोई लेना देना नहीं है प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:01 PM (IST)
सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा - 'केंद्र और राज्‍य सरकार लोगों को भटका रही है'
सपा नेता राम गोविंद चौधरी बुधवार को कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर मुखातिब थे।

बलिया, जागरण संवाददाता। सपा नेता राम गोविंद चौधरी बुधवार को कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर मुखातिब थे। उन्‍होंंने कहा कि झूठ फरेब, पाखण्ड के सहारे लोगों को केंद्र और प्रदेशकी सरकार भटका रही है इसे न तो किसानों की समस्‍याओं से कोई लेना देना नहीं है प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी है। 2022 का चुनाव राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के आधार पर नही बल्कि झूठ व फरेब के बल पर भाजपा चुनाव लड़ेगी और फिर एक बार लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेगी यह संवोधन बांसडीह में सफा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने संबाेधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में हुई व्यापक हिंसा के सहारे लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश कर सत्ता के मद में चूर हो चुकी योगी सरकार के दिन गिने चुने ही रह गए हैं। इसका जबाब जनता देगी इसके लिए आप सभी अभी से लग जाएं।

कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओ को सजग रहते हुए इनके षड्यंत्रकारी मंसूबो को ध्वस्त करते हुए जनता के हितों का पोषण करने वाली,जनहित में काम करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनाना है। भाजपा सरकार के दमनकारी, लोकतंत्र की हत्या करने वाली ,लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को ध्वस्त करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।और 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये आप लोग दिन रात लग जाए। गांव- गांव जाकर आप लोग लोगों से मिलकर इस सरकार की किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों को बताएं। किसानों की फसलों के उत्पादन का उचित दाम नहीं मिला उसके पीछे सरकार की खरीद नीति जिम्मेदार हैं। सरकार की मंशा पूंजीपतियों की तिजोरी के भण्डारण क्षमता को बढ़ाना है।

सारे कल कारखाने, रेल, बीमा कंपनी को बेचने की तैयार हो रही है। संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया हैं। आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री प्रदेश में क्‍या कर रहे हैं, रैली जनसभा कर रहे हैंं। उनको कोई नही पूछने वाला नहीं पर समाजवादी पार्टी कोई कार्यक्रम करे तो उसे रोक दिया जाता हैं। इस सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि पूरी दुनिया देख चुकी है कि उत्तरप्रदेश में सत्ता के बल पर आप जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख तो बन सकते हैं लेकिन 2022 में आप को जनता सबक सिखाएगी।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डाक्टर हरिमोहन सिंह, पूर्व प्रचार्य उदय प्रताप सिंह, अरुण यादव, रविन्द्र सिंह, अशोक यादव, बिहारी पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, यशराम सिंह, जिंजी सिंह, अजय सिंह, शिवनरायनप राय, पप्पू पांडेय, सत्यम सिंह सन्नी, मंटू सिंह बाबा, शुभम सिंह, सूर्यदेव तिवारी, नीतीश पांडेय, दीनदयाल यादव, पंकज गोंड, अंगद तिवारी, अंकित सिंह, मो. आरिफ, कृष्णा वर्मा, अमजद अली, सज्जाद अनवर, हैप्पी पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह तथा संचालन जगमोहन यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी