यूपी में 2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा की सरकार, वाराणसी में बोलीं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह
प्रधानमंत्री के मन बात बहुत सुनी जनता ने अब उन्हें जनता की बात सुननी होगी। आगामी विधानसभा में भाजपा का सुपरा होगा साफ। सपा की पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी सरकार। सपा के जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलती हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह ने कही।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री के मन बात बहुत सुनी जनता ने अब उन्हें जनता की बात सुननी होगी। आगामी विधानसभा में भाजपा का सुपरा होगा साफ। सपा की पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी सरकार। उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। खुलेआम हो रहा है लूट और दुरचार। सरकार महिला सशक्तिकरण की बात कर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। झूठ बोलने में माहिर है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री। उक्त बातें सेवापुरी विधानसभा के बनकट गांव में आयोजित सपा के जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलती हुई समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। लोग दिवाली कैसे मनाएंगे इस को लेकर चिंतित है। सरकार के रहनुमा कहते हैं कि सिलेंडर का दाम इसलिए बढ़ाया जा रहा है कि मुफ्त में वैक्सीन लग रहा है।
सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो कर रही है लेकिन इसका कहीं पालन नहीं हो रहा है। खुलेआम महिलाओं के साथ उत्पीड़न और दुराचार की घटनाएं घट रही हैं। सरकार चुप बैठी है प्रधानमंत्री बनारस को क्यूटो बनाने की बात करते हैं लेकिन हाल ही के दिनों में हुई बरसात ने पूरी पोल खोल दी। भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। हम यह बात आपको बताने आए हैं और पूर्वांचल की धरती से एक बड़ा बदलाव आएगा। जिससे भाजपा समाप्त हो जाएगी आज भाजपा के लोग बदले की भावना से काम कर सपा के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। जिसे हम सरकार में आने पर उसका जवाब देंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता निधि यादव ने कहा कि जिस तरह से आधी आबादी महिलाओं का उत्पीड़न इस सरकार में हो रहा है। ऐसा कभी नहीं हुआ था जब कि हमारे देश में महिलाओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। प्रदेश और देश के विकास के लिए भाजपा के बरगलाने में न आए और आने वाले 2022 के चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में सहयोग करें कार्यक्रम में मीनाक्षी यादव, उमाकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य पदमा सिंह ओपी सिंह,पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, सुशीला केसरी, रिकी सिंह, उमा यादव शालिनी यादव, महेंद्र पटेल, सुदामा यादव,पाखंडी बिंद आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्य मंत्री रिबूट श्रीवास्तव अध्यक्षता रेखा पाल ने किया।