शिक्षक सीट पर सपा आगे, निवर्तमान एमएलसी चेतनारायण तीसरे स्थान पर

जागरण संवाददाता वाराणसी एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक व स्नातक सीट की मतगणना गुरुवार को स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 01:05 AM (IST)
शिक्षक सीट पर सपा आगे, निवर्तमान एमएलसी चेतनारायण तीसरे स्थान पर
शिक्षक सीट पर सपा आगे, निवर्तमान एमएलसी चेतनारायण तीसरे स्थान पर

जागरण संवाददाता, वाराणसी : एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक व स्नातक सीट की मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे पहड़िया मंडी स्थित मतगणना का कार्य केंद्र पर शुरू हुआ। प्रथम वरीयता की मतगणना में शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव अपने प्रतिद्वंद्वी शर्मा गुट के शिक्षक नेता डा. प्रमोद कुमार मिश्र से 621 वोट से आगे चल रहे थे। लाल बिहारी को 5853 वोट और प्रमोद कुमार मिश्र को 5232 वोट मिले। निवर्तमान एमएलसी चेतनारायण सिंह 4023 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं। दूसरी वरीयता की गिनती देर रात तक जारी रही। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों और अन्य लोगों में गहरी जिज्ञासा बनी रही।

शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। मतदान के दौरान कुल 23,075 वोट पड़े हैं। जबकि निर्धारित कोटा 11,033 तय है। जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी को उक्त कोटा प्राप्त करना होगा। जब तक कोई प्रत्याशी यह कोटा पूरा नहीं करेगा, मतों की गिनती लगातार चलती रहेगी। वहीं, स्नातक सीट पर कुल 22 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। इसमें कुल 82,498 वोट पड़े हैं। इसमें प्रथम वरीयता की गिनती देर रात तक जारी थी। प्रथम वरीयता में शिक्षक प्रत्याशियों के वोट

प्रत्याशी प्राप्त वोट

- लाल बिहारी यादव : 5853

- प्रमोद कुमार मिश्र : 5232

- चेत नारायण सिह : 4023

- कृष्ण मोहन यादव : 1467

- डा. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल : 783

- धर्मेद्र कुमार :191

- डा. फरीद अंसारी :169

- डा. बृजेश : 530

- रजनी द्विवेदी :527

- रमेश सिह :1809

- राजेंद्र प्रताप सिह :1370

- संजय कुमार सिंह :100

chat bot
आपका साथी