Sonu Nigam in Varanasi : गायक सोनू निगम ने किया संकट मोचन मंदिर में दर्शन, देखी गंगा आरती

Sonu Nigam in Varanasi प्रख्यात पार्श्व गायक सोनू निगम ने मंगलवार की शाम को संकट मोचन मंदिर में दर्शन किया।।वे शाम साढ़े सात बजे मंदिर में आये।उनके देखते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। मंदिर में लगभग 15 मिनट तक रहे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:12 AM (IST)
Sonu Nigam in Varanasi : गायक सोनू निगम ने किया संकट मोचन मंदिर में दर्शन, देखी गंगा आरती
वाराणसी में सोनू निगम ने गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर बैठ कर मां गंगा की महा आरती देखी।

वाराणसी, जेएनएन। Sonu Nigam in Varanasi प्रख्यात पार्श्व गायक सोनू निगम ने मंगलवार की शाम को संकट मोचन मंदिर में दर्शन किया।। वे शाम साढ़े सात बजे मंदिर में आये। उनकों देखते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिए। वे मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने संकट मोचन हनुमान और राम-सीता-लक्षमण के विग्रहों का दर्शन किया। पांच मिनट तक हनुमान जी के विग्रह के सामने खड़े होकर मौन पाठ किया और शीश नवाया।

सोनू निगम ने देखी गंगा आरती

संकट मोचन मंदिर से निकलकर सोनू निगम गंगा आरती देखने पहुंचे। गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध होने वाली मां गंगा की दैनिक महा आरती में गायक सोनू निगम ने शिरकत किया। सोनू निगम ने गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर बैठ कर मां गंगा की महा आरती देख मंत्र मुग्ध हुए। इस दाैरान कभी अपने फोन से वीडियो बनाई तो कभी सेल्‍फी भी ली। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी व सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम और रुद्राक्ष की माला से सोनू निगम का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी