Snake Terror : सोनभद्र के दुबेपुर सब स्टेशन में सांप ने एक घंटे तक रोक दी बिजली की आपूर्ति

सोनभद्र नगवां ब्लाक के दुबेपुर बस स्टेशन में रविवार को घुसे सांप ने क्षेत्र की करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति रोक दी। सांप घुसने की जानकारी होते ही आपूर्ति चालू करने वाले कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। सांप को मारने के बाद शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति बहाल की गई।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:09 PM (IST)
Snake Terror : सोनभद्र के दुबेपुर सब स्टेशन में सांप ने एक घंटे तक रोक दी बिजली की आपूर्ति
सोनभद्र के दुबेपुर विद्युत सब स्टेशन के पावर यूनिट में घुसा सांप

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। नगवां ब्लाक के दुबेपुर सब स्टेशन में रविवार को घुसे सांप ने क्षेत्र की करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति रोक दी। सांप घुसने की जानकारी होते ही आपूर्ति चालू करने वाले कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से कुछ देर बाद सांप को मारने के बाद शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति बहाल की गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

रविवार की सुबह पांच बजे मेन लाइन कटी थी। दोबारा करीब 8.30 बजे बिजली आने पर पावर सप्लाई चालू करने गए कर्मचारियों ने एक बड़ा सांप देखा, जो स्विच के पास ही था। सांप की फूंकार देखकर वहां पर मौजूद कर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद वह कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अन्य साथियों को दी। डरे सहमे बिजली कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद साथी कर्मचारियों को बुलाकर सांप को मारकर निकाला, तब जाकर सप्लाई चालू हो पाई। इसके चलते शेड्यूल से एक घंटे देर करीब 9.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शेड्यूल के अनुसार बिजली समय से नहीं आने पर उपभोक्ता विद्युत सब स्टेशन पर फोन करने लगे। कर्मचारियों की तरफ से सांप घुसने की बात बताने के बाद उपभोक्ता शांत हुए।

दवा निकालते समय सर्प दंश से महिला की मौत

गुरमा सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के अवई गांव में शनिवार की रात घर में एक महिला को सर्प ने डंस लिया। जानकारी के बाद स्वजन उसका झाड़-फूक कराने लगे। हालत गंभीर होने पर उपचार के जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभावती देवी (45) शनिवार की रात दस बजे सभी को खाना खिलाने के बाद अपनी दवा लेने घर के ताखा में हाथ डालते ही सर्प ने उसके उंगली में डंस लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके जब तक स्वजन पहुंचे सर्प बिल में घुसकर फरार हो गया। इसके बाद स्वजन उसको तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने की जगह झाड़ फूंक के चक्कर में दो घंटे समय बिता दिया। जब उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो जिला चिकित्सालय ले जाने लगे। इसी समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्वजन की सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।

बाइक की हेडलाइट के अंदर था सांप, नजर पड़ी तो बची जान

आजमगढ में बारिश के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गईं हैं। ऐसे में सतर्कता से ही बचाव का बड़ा रास्ता है। ठेकेदार मोहम्मद नाजिर की जान सतर्कता के कारण ही बच गई। उन्होंने अक्ल लगाकर सांप को बाहर निकाला तो वह खेतों की ओर भाग गया। उन्होंने सांप को मारने दौड़े लोगाें को भी रोक दिया।बिहार के कठियार जिला अंतर्गत परानपुर थाना के ग्राम केवाला निवासी मोहम्मद नाजिर ठेकेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह सरायमीर के खरेवां मोड़ पर डाक्टर हमीदुल्लाह के मकान में करीब सात वर्षों से किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। वह शनिवार की रात साइट से लौटे तो बाइक रोज की तरह कैंपस में खड़ी कर अपने कमरे में जा पहुंचे। रविवार की सुबह बाइक स्टार्ट की तो और साइट पर पहुंचने को गाड़ी दौड़ा दी। कुछ दूर जाने के बाद उनकी निगाह हेडलाइन पर पड़ी तो परेशान हो उठे।

दरअसल, उसमें छिपा बैठा सांप उन्हें स्पष्ट रूप से दिख जा रहा था। उन्होंने अगले ही पल बाइक सड़क किनारे खड़ी कर लोगों से मदद मांगी। वह सांप को मारने देने के मूड में भी नहीं थे। ऐसे में ग्रामीणों की सलाह पर केरोसिन तेल फेंका गया तो सांप फुंफकारते हुआ बाहर निकल आया। ग्रामीणों ने मारने की सोची तो उन्होंने मना कर दिया। कहे कि बारिश के मौसम में सांपों काे छिपने के लिए जगह चाहिए। हमें सतर्क रहना होगा कि रात में खड़ी बाइक को लेकर निकलें तो सतर्कता बरतें। हम सतर्क हाेंगे तो खुद की जान सलामत रहने के साथ हम सांप को बचाकर पर्यावरण की मदद भी कर पाएंगे। बहरहाल, ऐसा सभी को करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी