सोनभद्र में बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पुलिया की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी, हादसे में कई बराती घायल

कर्मा से आई बरात ग्राम हथियार थाना बभनी रात में विवाह के लिए पहुंची थी। सुबह छह बजे विदाई के बाद जैसे ही म्योरपुर बाजार से पहले पहुंची कि ड्राइवर को नींद आ गई और गाड़ी पुलिया का रेलिंग तोड़ते हुए बाएं साइड में 25 फीट नीचे गिर गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 12:02 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 12:32 PM (IST)
सोनभद्र में बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पुलिया की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी, हादसे में कई बराती घायल
कर्मा से शुक्रवार को आई बरात ग्राम हथियार थाना बभनी रात में विवाह के लिए पहुंची थी।

सोनभद्र, जेएनएन। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत म्योरपुर बाजार से लगे एक पुल से सुब‍ह बरातियों से भरी स्कॉर्पियो नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने स्कॉर्पियो से बारातियों को निकाल म्योरपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। शुक्रवार की शाम हथियार बभनी आई बारात वीआर बिरादरी की थी।

सरौली थाना कर्मा से शुक्रवार को आई बरात ग्राम हथियार थाना बभनी रात में विवाह के लिए पहुंची थी। सुबह छह बजे विदाई के बाद जैसे ही म्योरपुर बाजार से पहले पहुंची कि ड्राइवर को नींद आ गई और गाड़ी पुलिया का रेलिंग तोड़ते हुए बाएं साइड में 25 फीट नीचे गिर गई। देखते ही देखते गाड़ी में बैठे लोग हल्ला गुल्ला करने लगे। आते जाते लोग तुरंत उनकी सहायता करने पुल के बगल से नीचे उतर कर सभी घायलों को उतार कर 100 नंबर की सहायता से म्योरपुर हॉस्पिटल में भेजा।

अस्‍पताल में डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर शिशिर के अनुसार राजकुमारी (16) पुत्री दिनेश को गंभीर चोटें आई हैं। बाकी लोगों को कम गंभीर चोटें हैं। गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन भी मौजूद थे जिनको मामूली चोटें आई हैं। दूल्हा राजा राम (22) पुत्र दिनेश, दुल्हन सीमा (18) पुत्री मुन्ना बिहार, संगीता (15) पुत्री अजय, शिव मोहन (36) पुत्र जगन्नाथ, नीरज (20) पुत्र केदार, महेश (10) पुत्र दिनेश, रामसकल (20) पुत्र मुन्ना को भी चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार सुबह जल्‍दी पहुंचने के चक्‍कर में चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि, हादसे में लोगों को मामूली चोट आने से राहत है। परिजनों को हादसे के बारे में अवगत करा दिया गया है। जानकारी होने के बाद सुबह परिजन भी अस्‍पताल पहुंचे और अस्‍पताल में लोगों का हालचाल लिया। 

chat bot
आपका साथी