वाराणसी में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने किया प्रदर्शन, कहा - 'सरकार के पाप का घड़ा फूटेगा'

भाजपा से अलग होने के बाद सुभासपा की ओर से राज्‍य और केंद्र सरकार पर हमला करने का क्रम जारी है। सुभासपा प्रदेश में नए गठबंधन की तैयारी के अलावा दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के साथ प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव साथ लड़ने जा रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:00 PM (IST)
वाराणसी में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने किया प्रदर्शन, कहा - 'सरकार के पाप का घड़ा फूटेगा'
भाजपा से अलग होने के बाद सुभासपा का राज्‍य और केंद्र सरकार पर हमला करने का क्रम जारी है।

वाराणसी, इंटरनेट डेस्‍क। भाजपा से अलग होने के बाद सुभासपा की ओर से राज्‍य और केंद्र सरकार पर हमला करने का क्रम जारी है। एक ओर सुभासपा प्रदेश में नए गठबंधन की तैयारी के अलावा दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के साथ प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव साथ लड़ने जा रही है। पूर्वांचल में पार्टी की मजबूत जमीन को देखते हुए सुभासपा इन दिनों राज्‍य और केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में गुरुवार को सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अपने समर्थकों के साथ लाल बहादुर शास्त्री घाट वरुणा के पास वाराणसी में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। 

सुभासपा ने धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार पर महंगाई सहित गरीबों और मध्‍यम वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। इस दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार विरोधी नारे भी लगाए। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने इस दौरान मंच से सरकार के खिलाफ जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा अपने सहयोगी दलों के साथ जनता के हित के लिए संघर्ष करेंगी। आरोप लगाया कि नागपुर में भाजपा की प्रयोगशाला है जहां जुमलेबाजी और झूठ बोलना सिखाया जाता है।

लाल बहादुर शास्त्री घाट वरुणा के पास वाराणसी में धरना प्रदर्शन के दौरान सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल ,राशन, सब्जी, लगभग हर सामान की बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम नहीं लगा सकी। इसकी वजह से प्रदेश के गरीब, मध्यमवर्ग, व्यापारी, किसान, हर वर्ग परेशान हैंं। कहा कि भाजपा सरकार झूठ के सहारे अब और नहीं चल सकती, पार्टी के पाप का घड़ा फूटेगा। वहीं कार्यकर्ताओं से उन्‍होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए आम जनता के हित के लिए आने की अपील की। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश में गठबंधन सरकार बनाने के प्रति अपनी वचनबद्धता और वादों को दोहराया। कहा कि प्रदेश में हर जाति को प्रतिनिधित्‍व उनके सरकार में आने के बाद दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी