UP : योगी कैबिनेट विस्‍तार में ओबरा से रिकार्ड मतों से जीते संजीव कुमार बने राज्‍य मंत्री

र्ष 2012 में पहली बार बनी ओबरा विधानसभा सीट से रिकार्ड मतों से जीते संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गोड को रविवार शाम को होने वाले प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में राज्‍य मंत्री बनाए गए। सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी वाले सोनभद्र जनपद में भाजपा की पैठ और मजबूत होगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:27 PM (IST)
UP : योगी कैबिनेट विस्‍तार में ओबरा से रिकार्ड मतों से जीते संजीव कुमार बने राज्‍य मंत्री
संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गोड को प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में मंत्री बनाया जाएगा।

सोनभद्र, जागरण संवाददाता। वर्ष 2012 में पहली बार बनी ओबरा विधानसभा सीट से रिकार्ड मतों से जीते संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गोड को रविवार शाम को होने वाले प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में राज्‍य मंत्री बनाए गए। दुद्धी से सात बार विधायक रह चुके विजय सिंह गौड़ को अपना राजनीतिक गुरु मानने वाले संजीव कुमार उनके बाद मंत्री बनने वाले जनपद के दूसरे आदिवासी नेता होंगे। वर्ष 2017 पहली बार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुई ओबरा विधानसभा सीट के चुनाव में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ने वाले संजीव ने 78058 मत पाकर निकटतम सपा प्रत्याशी को 44000 मतों के भारी अंतर से हराया था।

उन्हें मंत्री बनाये जाने की चर्चा पिछले वर्ष से ही हो रही थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार लगातार टलते जा रहा था।उनके मंत्री बनाये जाने पर सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी वाले सोनभद्र जनपद में भाजपा की पैठ और मजबूत होगी। सेवा समर्पण संस्थान डाला से जुड़कर समाजसेवा का कार्य करने वाले संजीव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रह चुके हैं। इससे पहले वे 2016 में जुगैल से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं साथ ही पत्नी को 2010 में ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा चुके हैं। वर्ष 2017 में वे सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2008 से उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

जीवन परिचय : चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के ग्राम बाड़ी निवासी संजीव के पिता स्व. राम लखन गोंड़ एक सामान्य किसान थे। संजीव ने ओबरा पीजी कालेज से स्नातक की पढ़ाई की है। उनकी पत्नी लीला देवी वर्तमान में चोपन ब्लाक प्रमुख हैं। कुल चार भाइयों में दूसरे नंबर के संजीव के तीन बेटे हैं।

चुनावी मूड में भाजपा : कैबिनेट विस्‍तार के बहाने भाजपा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। पूर्वांचल से भी कई चेहरों को कैबिनेट में शामिल करके भाजपा की ओर से पूर्वांचल के वोटरों को विशेष संदेश देने की कोशिश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी