वाराणसी में किशोरियों में बांटी गई सेनिटेशन किट और पौष्टिक आहार, कोरोना के प्रति किया जागरूक

लड़कियों को पर्चा बांटकर कोरोना महामारी में बचाव और स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी। पौष्टिक आहार सेनेटरी पैड व अन्य राहत सामग्री पाकर किशोरी लड़कियों के चेहरे खिल गए सभी ने संस्था को सहयोग के लिये आभार जताया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:05 PM (IST)
वाराणसी में किशोरियों में बांटी गई सेनिटेशन किट और पौष्टिक आहार, कोरोना के प्रति किया जागरूक
लड़कियों को पर्चा बांटकर कोरोना महामारी में बचाव और स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी।

वाराणसी, जेएनएन। आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था की तरफ से चलाए जा रहे कोरोना राहत-कार्य अभियान के तहत करधना और बड़ौरा बाजार में 40 ज़रूरतमंद किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित की गई। इस दौरान लड़कियों को पर्चा बांटकर कोरोना महामारी में बचाव और स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी। पौष्टिक आहार, सेनेटरी पैड व अन्य राहत सामग्री पाकर किशोरी लड़कियों के चेहरे खिल गए, सभी ने संस्था को सहयोग के लिये आभार जताया।

किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी में लड़कियों और महिलाओं को सेनेट्री पैड, मास्क और पोषाहार वितरण के साथ साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि कोरोना महामारी को में आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक में दो माह से राहत कार्य जारी है। लड़कियों के राशन किट में सेनेट्री पैड, सेनेटाइजर, शैम्पू, टूथब्रश, मन्जन, महिला पैंटी, मास्क और मेडिकेटेड साबुन को शामिल किया गया है। साथ ही पोषण आहार में चना, सोयाबीन, मूंगफली, गुड़ और बिस्किट और च्यवनप्राश,हॉर्लिक्स जैसी पौष्टिक सामग्री दिया जा है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से सोनी,नन्दलाल मास्टर,अनीता,अंकिता राय, विवेक राय, मोहम्मद निसार ग्राम प्रधान करधना, सुचिता जायसवाल ग्राम प्रधान बड़ौरा, आशा, राजकुमारी, मन्जू, शिवकुमार आदि लोग शामिल रहे। संचालन किशोरी संयोजिका सोनी ने किया।

chat bot
आपका साथी