सीर गोवर्धनपुर और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आरएसएस का शाखा कुंभ, नारी सुरक्षा का देंगे संदेश

काशी में पहली बार शाखा कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसमें नारी सुरक्षा संदेश भी दिया जाएगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:19 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:33 PM (IST)
सीर गोवर्धनपुर और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आरएसएस का शाखा कुंभ, नारी सुरक्षा का देंगे संदेश
सीर गोवर्धनपुर और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आरएसएस का शाखा कुंभ, नारी सुरक्षा का देंगे संदेश

वाराणसी, जेएनएन। काशी में पहली बार शाखा कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसमें नारी सुरक्षा संदेश भी दिया जाएगा। 15 दिसंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक आयोजन होगा। तय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी दक्षिण की तरफ से शाखा कुंभ का आयोजन संत रविदास जन्म स्थान मंदिर सीरगोवर्धनपुर स्थित सहज एकेडमी के मैदान में होगा तो वहीं उत्तर की तरफ से शाखा कुंभ का आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में होगा। 

दक्षिण जिला प्रचार प्रमुख राजेश रंजन के अनुसार काशी में इस तरह का पहला आयोजन किया जा रहा है जिसमें 10 हजार लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में बीएचयू के दो हजार शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। लोगों से जुडऩे के लिए संघ इस कार्यक्रम को नये प्रयोग के रूप में देख रहा है। सभी शाखाएं अपने ध्वज के साथ एक घंटे का नियमित दैनिक कार्यक्रम करेंगी। संत रविदास जन्मस्थली पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार जयंती के अवसर पर आ चुके  हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया था।

इसी जगह से कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं को संदेश के साथ ही संकल्प दिलाया जाएगा। संघ के लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम से समाज के साथ जुड़ाव और अपने लोगों से एक स्थान पर मिलना हो जाएगा। संघ के  पदाधिकारी सौरभ ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली पर कुंभ जैसा आयोजन होने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। एक घंटे की शाखा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक काशी प्रान्त रमेश जी का उद्बोधन होगा।

chat bot
आपका साथी