त्योहारों पर रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, दो से 11 नवंबर तक अवकाश निरस्‍त

दीपावली ओर छठ पूजा में तैनात रोडवेज कर्मचारियों को प्रशासन ने प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। योजना के तहत दो नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक ड्यूटी करने वाले चालक परिचालक और कर्मशाला के कर्मचारियों को उक्त अवधि के लिए एक मुश्त राशि दी जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:54 PM (IST)
त्योहारों पर रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, दो से 11 नवंबर तक अवकाश निरस्‍त
दीपावली ओर छठ पूजा में तैनात रोडवेज कर्मचारियों को प्रशासन ने प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दीपावली ओर छठ पूजा में तैनात रोडवेज कर्मचारियों को प्रशासन ने प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया है। योजना के तहत दो नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालक और कर्मशाला के कर्मचारियों को उक्त अवधि के लिए एक मुश्त राशि दी जाएगी। बुधवार की शाम प्रबंध निदेशक की ओर से जारी पत्र सभी क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेज दिया गया है।

त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। इसे सुचारू रखने के लिए दो नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक (आपात स्थिति छोड़कर) सभी अधिकारी और कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। बदले में उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि यह योजना दो नवंबर से लागू हो जाएगी।

आनंद विहार और भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन

ट्रेनों में त्यौहारी भीड़ का दबाव कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार और भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाराणसी के रास्ते गंतव्य को प्रस्थान करेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या - 01694 आनंद विहार से 29 अक्टूबर को दोपहर दो बजे चलेगी। अगले दिन वाराणसी जंक्शन के रास्ते भागलपुर जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या - 01693 का संचालन 30 अक्टूबर को सुबह छह बजे भागलपुर से किया जाएगा। वाराणसी जंक्शन होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5.,45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

दो वर्ष के लिए बढ़ा अनुबंधित बसों की सेवा

जासं,वाराणसी: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अनुबंधित बस वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत सभी प्रकार के अनुबंध वाली बसों की समय सीमा में दो वर्ष की बढ़ोतरी की गयी। यह निर्णय गत दिनों उत्तर प्रदेश परिवहन निगम निदेशक मंडल की 235वीं बैठक में लिया गया है।

रूटों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी प्रकार की बसों के अनुबंध को दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया। इसमें निगम की साधारण व वातानुकूलित बसें शामिल हैं।

वातानुकूलित बसों मेंं शुमार वोल्वो व स्कैनिया के अनुबंध में भी दो वर्ष की छूट प्रदान की गयी है। अब इन बसों के आठ वर्ष के बजाय दस वर्ष का अनुबंध निगम में किया जायेगा।  बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन बसों का अनुबंध समाप्त हो गया है उन्हें हाई एंड वातानुकूलित बस योजना 2021 के तहत पुन: अनुबंधित किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी