वाराणसी में पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने लगाया जाम, बिगड़ी यातायात व्यवस्था

वाराणसी में पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से नाराज रोडवेजकर्मियो ने गुरुवार को कैंट बस स्टैंड के सामने चक्का जाम कर दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 12:00 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 05:22 PM (IST)
वाराणसी में पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने लगाया जाम, बिगड़ी यातायात व्यवस्था
वाराणसी में पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने लगाया जाम, बिगड़ी यातायात व्यवस्था

वाराणसी, जेएनएन। पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से नाराज रोडवेजकर्मियो ने गुरुवार को कैंट बस स्टैंड के सामने चक्का जाम कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चालक व परिचालक समेत सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। प्रथम दृष्टया आरोप बोध होने पर क्षेत्राधिकारी चेतगंज ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। 45 मिनट तक चले घटनाक्रम के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार महामारी के चलते बस स्टैंड पर सुबह 8.30 बजे प्रवेश से पहले यात्री और कर्मचारियों के थर्मल स्कैनिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान रोडवेज पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल कृष्णानन्द राय ने इलाहाबाद गेट पर बंधी रस्सी से अंदर घुसने का प्रयास किया। रोडवेजकर्मी सतीश चंद्र सिंह ने इसका विरोध किया। और प्रवेश द्वार से आने की बात कही। इस गरमा- गरमी के बीच बात और बिगड़ गई। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने सतीश चंद्र सिंह पर हाथ छोड़ दिया। यह देख रोडवेज के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। स्टैंड के सामने बीच सड़क पर गाड़ियां लगाकर चक्का जाम कर दिया। आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। दलबल संग हालात नियंत्रण करने पहुंचे क्षेत्राधिकारी चेतगंज अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आशुतोष ओझा ने कर्मचारियों को शान्त कराने का प्रयास किया। हालांकि बात नहीं बनी। धरनारत रोडवेजकर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने कर्मचारियों को न्याय का भरोसा दिलाया। प्रथम दृष्टया हेड कांस्टेबल पर अपराध बोध होने पर उसके खिलाफ क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कार्रवाई की संस्तुति की। तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी