बाहर से वाराणसी आने वाले श्रमिकों के लिए आज चलेंगी रोडवेज बसें, अन्‍य के लिए ना

सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय लोग ज्यादा दिखाई पड़ रहे थे। रविवार को सिर्फ बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए बसें चलेंगी। कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रोडवेज बसों से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:16 AM (IST)
बाहर से वाराणसी आने वाले श्रमिकों के लिए आज चलेंगी रोडवेज बसें, अन्‍य के लिए ना
रविवार को सिर्फ बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए बसें चलेंगी।

वाराणसी, जेएनएन। रोज की अपेक्षा शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कम रही। आने वाले यात्रियों को बसों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की नहीं करनी पड़ी। यह जरूर था कि एक-दो बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते थोड़ी भीड़ रही। ज्यादातर लोग अपने घर को लौट चुके हैं, वही लोग बचे हैं जिन्हें आने के लिए साधन नहीं मिल सका। सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय लोग ज्यादा दिखाई पड़ रहे थे। रविवार को सिर्फ बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए बसें चलेंगी।

तेजी से काेरोना संक्रमण फैलने के चलते दूसरे राज्यों और जनपदों से लोग ट्रेन से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंंच रहे थे। कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रोडवेज बसों से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे थे। वहीं, कुछ पंचायत चुनाव के चलते भी यात्रियों की भीड़ रही। उधर, पंचायत चुनाव में 270 बसों के जाने का भी असर रहा। इसके चलते एक सप्ताह तक रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़ रही।

यात्री बस में चढ़ने के लिए यात्री धक्का-मुक्की भी कर रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड पर कोई व्यवस्था संभालने वाला नहीं था। मगर रोज की अपेक्षा शनिवार को भीड़ कम होने से परिवहन निगम प्रशासन ने राहत की सांस ली, क्योंकि कोरोना संक्रमण के डर कर्मचारी नजदीक नहीं जा रहे थे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय का कहना है कि कोविड-19 के गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। भीड़ के चलते कुछ अव्यवस्था जरूर थी लेकिन अब स्थिति सामान्य हैं। रविवार को बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए सिर्फ बसें चलाई जाएंगी।

हाइवे पर टोल टैक्स बढ़ने के साथ परिवहन निगम ने किराया बढ़ा दिया है। अब बढ़ा हुआ किराया यात्रियों को देना पड़ रहा है। टोल टैक्स वाले मार्गो पर यात्रियों से परिचालक जबर्दस्ती अधिक किराया वसूल रहे हैं, इसको लेकर उनमें आए दिन कहासुनी हो रही है लेकिन परिचालक सुनने को तैयार नहीं है। परिवहन निगम दूरी के हिसाब से किराया बढ़ा दिया है। वह मुख्यालय के आदेश का हवाला देते हए बढ़ा किराया वसूल रहे हैं। परिवहन निगम की ओर से मनमाने ढंग से किराए बढ़ाने से यात्रियों में गुस्सा है। एक अप्रैल से टोल टैक्स पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। आमजन बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना भी शुरू कर दिए हैं लेकिन परिवहन निगम ने टोल टैक्स का हवाला देते हुए मनमाने तरीके से यात्रियों से बढ़ा किराया लेना शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी