टोल टैक्स बढ़ने के साथ बढ़ा रोडवेज बस का किराया, परिचालक मुख्‍यालय के आदेश का दे रहे हवाला

परिवहन निगम ने किराया बढ़ा दिया है लेकिन बढ़ा हुआ किराया यात्रियों को देना पड़ रहा है। टोल टैक्स वाले मार्गो पर यात्रियों से परिचालक जबर्दस्ती बढ़ा किराया वसूल रहे हैं इसको लेकर उनमें आए दिन कहासुनी हो रही है लेकिन परिचालक सुनने को तैयार नहीं है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:36 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:36 PM (IST)
टोल टैक्स बढ़ने के साथ बढ़ा रोडवेज बस का किराया, परिचालक मुख्‍यालय के आदेश का दे रहे हवाला
परिवहन निगम ने किराया बढ़ा दिया है लेकिन बढ़ा हुआ किराया यात्रियों को देना पड़ रहा है।

वाराणसी, जेएनएन। हाइवे पर टोल टैक्स बढ़ने के साथ परिवहन निगम ने किराया बढ़ा दिया है लेकिन बढ़ा हुआ किराया यात्रियों को देना पड़ रहा है। टोल टैक्स वाले मार्गो पर यात्रियों से परिचालक जबर्दस्ती बढ़ा किराया वसूल रहे हैं, इसको लेकर उनमें आए दिन कहासुनी हो रही है लेकिन परिचालक सुनने को तैयार नहीं है। वह मुख्यालय के आदेश का हवाला देते हए बढ़ा किराया वसूल रहे हैं। परिवहन निगम की ओर से मनमाने ढंग से किराए बढ़ाने से यात्रियों में गुस्सा है। 

एक अप्रैल से टोल टैक्स पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। आमजन बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना भी शुरू कर दिए हैं लेकिन परिवहन निगम ने टोल टैक्स का हवाला देते हुए मनमाने तरीके से यात्रियों से बढ़ा किराया लेना शुरू कर दिया है। वह दूरी के हिसाब से किराए वसूल रहे हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में डाफी टोल प्लाजा और सोनभद्र रोड पर टोल प्लाजा पड़ता है, एेसे में प्रयागराज, सोनभद्र मार्ग से जाने वाले सभी यात्रियों से परिचालक बढ़ा किराया वसूल रहे हैं। यात्रियों के विरोध करने पर चालक और परिचालक कहासुनी करने लग रहे हैं।

इतना ही नहीं, चालक और परिचालक यात्रियाें को बीच रास्ते में उतर जाने की सलाह तक दे रहे हैं। उनके व्यवहार से यात्रियों में गुस्सा है। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को 12 रुपये अधिक किराया देना पड़ रहा है। प्रयागराज जाने के लिए पहले यात्रियों को 149 रुपये देने पड़ते थे लेकिन अब 161 रुपये किराया देना पड़ रहा है। इस बारे में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय का कहना है कि टोल टैक्स बढ़न से परिवहन निगम पर अतिरिक्त भार पड़ा है, ऐसे में शासन के निर्देश पर यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी