टोल टैक्स बढ़ने के साथ बढ़ा रोडवेज बस का किराया, वाराणसी में यात्रियों और परिचालकों में आया दिन होता है विवाद

परिवहन निगम की ओर से मनमाने ढंग से किराए बढ़ाने से यात्रियों में गुस्सा है। एक अप्रैल से टोल टैक्स पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। आमजन बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना भी शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर आए दिन विवाद होता है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:10 AM (IST)
टोल टैक्स बढ़ने के साथ बढ़ा रोडवेज बस का किराया, वाराणसी में यात्रियों और परिचालकों में आया दिन होता है विवाद
हाइवे पर टोल टैक्स बढ़ने के साथ परिवहन निगम ने किराया बढ़ा दिया है।

वाराणसी, जेएनएन। हाइवे पर टोल टैक्स बढ़ने के साथ परिवहन निगम ने किराया बढ़ा दिया है। अब बढ़ा हुआ किराया यात्रियों को देना पड़ रहा है। टोल टैक्स वाले मार्गो पर यात्रियों से परिचालक जबर्दस्ती अधिक किराया वसूल रहे हैं, इसको लेकर उनमें आए दिन कहासुनी हो रही है लेकिन परिचालक सुनने को तैयार नहीं है। परिवहन निगम दूरी के हिसाब से किराया बढ़ा दिया है। वह मुख्यालय के आदेश का हवाला देते हए बढ़ा किराया वसूल रहे हैं।

परिवहन निगम की ओर से मनमाने ढंग से किराए बढ़ाने से यात्रियों में गुस्सा है। एक अप्रैल से टोल टैक्स पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। आमजन बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना भी शुरू कर दिए हैं लेकिन परिवहन निगम ने टोल टैक्स का हवाला देते हुए मनमाने तरीके से यात्रियों से बढ़ा किराया लेना शुरू कर दिया है। वह दूरी के हिसाब से किराया वसूल रहे हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में डाफी टोल प्लाजा और सोनभद्र जनपद को जाने वाले मार्ग पर टोल प्लाजा पड़ता है, एेसे में प्रयागराज, सोनभद्र मार्ग से जाने वाले सभी यात्रियों से परिचालक बढ़ा किराया वसूल रहे हैं। यात्रियों के विरोध करने पर चालक और परिचालक कहासुनी करने लग रहे हैं। इतना ही नहीं, चालक और परिचालक यात्रियाें को बीच रास्ते में उतर जाने की सलाह तक दे रहे हैं। उनके व्यवहार से यात्रियों में नाराजगी है मगर कुछ न कर पाने काे विवश है।

प्रयागराज जाने के लिए पहले यात्रियों को 149 रुपये देने पड़ते थे, अब 161 रुपये किराया देना पड़ रहा है। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को 12 रुपये अधिक किराया वसूला जा रहा है। इस बारे में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ने से परिवहन निगम पर अतिरिक्त भार पड़ा है, ऐसे में शासन के निर्देश पर यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है। बढ़े टोल टैक्स से कानपुर, चित्रकूट, झांसी, मेरठ, आगरा, मथुरा, औराई, महराजगंज, कछवां और गोपीगंज रूट पर चलने वाली बसें प्रभावित होंगी।

chat bot
आपका साथी