वाराणसी के नगरीय सीमा में आंशिक रूप से शामिल गांंवों में पुनरीक्षण का दौर शुरू

आंशिक रूप से शामिल गांंवों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हो गया है। जिले में हरहुआ ब्लाक संंभाईपुर काशी विद्यापीठ ब्लाक के डाफी व् चांदपुर आंशिक रूप से प्रभावित गांंव है। इन गांवों की मतदाता सूची ठीक करने के लिए कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 23 फरवरी तक पूरी की जाएगी।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 12:14 PM (IST)
वाराणसी के नगरीय सीमा में आंशिक रूप से शामिल गांंवों में पुनरीक्षण का दौर शुरू
आंशिक रूप से शामिल गांंवों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हो गया है।

वाराणसी, जेएनएन। नगरीय सीमा में आंशिक रूप से शामिल गांंवों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हो गया है। जिले में हरहुआ ब्लाक संंभाईपुर, काशी विद्यापीठ ब्लाक के डाफी व् चांदपुर आंशिक रूप से प्रभावित गांंव है। इन गांवों की मतदाता सूची ठीक करने के लिए कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 23 फरवरी तक पूरी की जाएगी। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 24 फरवरी को होगा। इसके बाद मतदाता 26 तक इसका निरीक्षण कर सकेंगे। इस सूची के आधार पर आने वाले दावे आपत्ति का निस्तारण तीन से आठ मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची ठीक कर 15 मार्च को प्रकाशित कर दिया जाएगा। 

66 गांंव नगर निकाय का बने हिस्सा

नगरीय सीमा में जिले के 66 गांंव शामिल किए गए हैं। परिसीमन के दौरान कुछ अन्य पंचायत क्षेत्र के लोगो को इधर उधर करने के कारण तीन गांंव आंशिक रूप से यहां के प्रभावित हुए थे। इसलिए इन गांंवों में अलग से पुनरीक्षण कराया जा रहा है। 

जिले में अब 694 गांंव

जिले में अब 694  ग्राम पंचायतों में ही चुनाव होंगे। हालांकि अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन यह हो चुका है कि 15 मई से पूर्व चुनाव हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी